{"_id":"5bf52376bdec2269827d5d86","slug":"deepika-padukone-ranveer-reception-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका के पिता ने घर को दुल्हन की तरह सजाया, बेटी और दामाद रणवीर का करेंगे ग्रेंड वेल्कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका के पिता ने घर को दुल्हन की तरह सजाया, बेटी और दामाद रणवीर का करेंगे ग्रेंड वेल्कम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हॉट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी करने के बाद भारत वापस आ गए हैं। बता दें कि बेंगलुरु में दीपिका का मायका है। वहीं दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने घर को दुल्हन की तरह सजा दिया है। वह बेसब्री से अपने दामाद और बेटी का इस घर में आने का इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका
घर को सफेद लाइट्स और फूलों से सजाया गया है। दीपिका के माता-पिता अपनी लाड़ली बेटी के रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं सारा काम बहुत अच्छे से हो इसके लिए वह बेंगलुरु भी पहुंच चुके हैं, जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ गई है। वहीं दीपवीर का वेडिंग रिसेप्शन बिल्कुल उनकी शादी की तरह रॉयल होने वाला है।
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
इस रिसेप्शन पार्टी में दोनों एक्टर्स के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। रिसेप्शन लीला पैलेस में होगा। यह रिसेप्शन दीपिका के पेरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। बात करें रिसेप्शन की व्यवस्था की तो होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
ग्रैंड बॉलरूम के इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं। ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
विज्ञापन
ranveer deepika
बीतें मंगलवार को दीपिका और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने 6 साल के रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। वहीं एयरपोर्ट पर जब ये लोग फोटोज के लिए पोज दे रहे थे। तब लोगों ने इन दोनों के खास नाम से पुकारा, जिसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर एक अलग सी चमक आ जाती है।