{"_id":"5bf52322bdec22174c7dff9c","slug":"after-stree-success-filmmakers-clashesh-for-credit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 गुना ज्यादा कलेक्शन के बाद आपस में भिड़े इस फिल्म के मेकर्स, करोड़ों की कमाई का ऐसे होगा बंटवारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 गुना ज्यादा कलेक्शन के बाद आपस में भिड़े इस फिल्म के मेकर्स, करोड़ों की कमाई का ऐसे होगा बंटवारा
Wed, 21 Nov 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
stree
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सफलता के कई दावेदार होते हैं। इस साल चौंकाते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने वाली फिल्मों में स्त्री अव्वल है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का अंत देखकर फिल्मों के शौकीनों को पूरा भरोसा है कि सीक्वल बनेगा।
2 of 5
stree
- फोटो : file photo
अगस्त में रिलीज फिल्म की समीक्षाओं तक में यह बात लिख दी गई थी परंतु इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं कि अभी तक सीक्वल की घोषणा नहीं हुई। गॉसिप गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो फिल्म की सफलता के श्रेय पर इसके निर्माताओं में मनमुटाव हो गया है।
3 of 5
stree
- फोटो : file photo
स्त्री का निर्माण राज-डीके की जोड़ी और दिनेश विजन ने किया था परंतु सफलता पूरी तरह से विजन के नाम लिख दी गई। यह बात राज-डीके को अखर रही है। उन्हें लग रहा है कि फिल्म में उनके निर्माता होने का प्रचार सही ढंग से नहीं किया गया। स्त्री के लेखक भी राज-डीके थे। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
stree
- फोटो : file photo
चर्चाओं के अनुसार राज-डीके स्त्री की सफलता का पूरा क्रेडिट दिनेश के खाते में जाने से खफा हैं। विजन ने फिल्म की सफलता के तत्काल बाद कह दिया था कि सीक्वल बनेगा। 20 करोड़ के बजट में फिल्म ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा बनाए। बताया जा रहा है कि फिल्म के दोनों निर्माता सीक्वल पर बात तो कर रहे हैं परंतु इससे पहले वह मुनाफे को सही ढंग से बांट लेना चाहते हैं। फिर कुछ ऐसी शर्तों पर भी काम कर रहे हैं, जिससे सीक्वल में प्रचार एकतरफा न हो और लोगों में साफ संदेश जाए कि फिल्म के निर्माता एक नहीं बल्कि दो हैं।
विज्ञापन
5 of 5
stree
- फोटो : file photo
स्त्री के तेलुगू में बनाने की तैयारियों की खबर है। राज-डीके इसे तेलुगू में बनाने पर विचार कर रहे हैं। हिंदी की स्क्रिप्ट में आंशिक बदलावों के साथ इसे तेलुगु में बनाया जाएगा। फिल्म का मूल आइडिया तिरुपति के एक गांव की लोक मान्यता से लिया गया था, अत: अब इसे मूल भाषा में लाया जाएगा। राज-डीके को विश्वास है कि तेलुगु दर्शक भी फिल्म देखने आएंगे। तेलुगु में भी निर्देशन की बागडोर वे खुद नहीं संभालेंगे। फिल्म में तेलुगु इंडस्ट्री के सितारों को लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।