फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' ने मारी बाजी, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार

Wed, 21 Nov 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho crosses 200 cr worldwide
बधाई हो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' रिलीज के पांचवे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। इस दिवाली रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो चुकी है वहीं 32 दिन के बाद भी 'बधाई हो' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी मजबूती से टिकी हुई है। अपने पांचवें हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 95 लाख, शनिवार को 1.60 करोड़, रविवार को 2.15 करोड़ सोमवार को 70 लाख और मंगलवार को 80 लाख की शानदार कमाई की।
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho crosses 200 cr worldwide
badhaai ho - फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बधाई हो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक ग्रास 158.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की अब तक की कमाई 201.97 करोड़ हो चुकी है जो फिल्म के बजट से कहीं ज्यादा है। बधाई हो अपनी अनयूज्वल कहानी के चलते ही इतनी पसंद की जा रही है और साथ ही फिल्म में आयुष्मान खुराना और उनकी मां बनी नीना गुप्ता का काम भी जबरदस्त है। 
 

 
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho crosses 200 cr worldwide
Badhaai Ho
18 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.29 करोड़, शुक्रवार को 11.67 करोड़, शनिवार को 12.60 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर ही 45.06 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला था। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 28 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho crosses 200 cr worldwide
Badhaai Ho
'बधाई हो' फिल्म में जहां आयुष्मान खुराना की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं अधेड़ उम्र में प्रेग्नेंट होने वाली महिला का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता ने भी अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म में बेहद खूबसूरती से जॉइंट फैमिली सिस्टम और मिडिल क्लास वैल्यूज को पेश करने की भी कोशिश की गई है। 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Badhaai Ho crosses 200 cr worldwide
Badhaai Ho

'बधाई हो' एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। बधाई हो' फिल्म आयुष्मान खुराना पर आधारित हैं, जिनकी खुद की उम्र शादी करने की है लेकिन इस उम्र में जब उनकी मां बनीं नीता गुप्ता प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनकी जिंदगी में खलबली मच जाती है और फिर शुरू होती है फिल्म की कहानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed