{"_id":"5a59b35d4f1c1bfa408b4979","slug":"deepika-padukone-ranveer-singh-arrive-at-srks-party-for-bff-kaajal-anand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की अफवाहों के बीच एक कार में पहुंचे दीपिका-रणवीर, एक ही रंग के पहने थे कपड़ें, देखिए PHOTOS","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की अफवाहों के बीच एक कार में पहुंचे दीपिका-रणवीर, एक ही रंग के पहने थे कपड़ें, देखिए PHOTOS
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी है। इस बीच उन्होंने हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड काजल आनंद का बर्थडे सेलिब्रेट किया। बी-टाउन के सबसे अच्छे होस्ट माने जाने वाले शाहरुख के बंगले में हुई इस पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। मगर कई बड़े सितारों और ग्रुप्स के बावजूद इस पार्टी में हॉट टॉपिक पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी ही रहे।
जी हां, हम बात कर रहे हैं पावर हाउस रणवीर सिंह और गॉरजियस दीपिका पादुकोण की। पार्टी में न सिर्फ दोनों ने एक ही कार में बैठकर एंट्री मारी बल्कि जश्न के दौरान भी साथ नहीं छूटा। सगाई और शादी की अफवाहों के बीच लव बर्ड्स का एक कार में साथ आना और समय बिताना फिर से अफवाहों का बाजार गरम करने के लिए काफी है। हालांकि इन्होंने सामने आकर इनका खंडन भी किया था।
पार्टी में दोनों ने एक ही कलर के आउटफिट पहन रखे थे। यानी दोनों येलो कलर की ड्रेस में स्पॉट हुए। इसके पहले दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की बीमार दादी से तक मिलने पहुंची थी। रणवीर के पैरेंट्स का दीपिका को दिया महंगा डायमंड सेट्स और उसके पहले किसी 'बाजीराव' रणवीर का दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण के साथ ली गई सेल्फी भी काफी चर्चाओं में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर पार्टी में ऐश्वर्या राय हसबैंड अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। जहां वह बेहद हसीन नजर आ रही थी। ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में सुजैन अपनी बहन के साथ पहुंची थी, वहीं ऋतिक अकेले ही पहुंचे। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करन जौहर, रानी मुखर्जी, नेही धूपिया, टीना अंबानी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर, फराह खान, फरहान अख्तर, सोनाली बेंद्रे, रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, संजय कपूर, महीप कपूर, श्वेता बच्चन, सीमा खान सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
रवीना टंडन ने इस पार्टी की कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'Of a mad crazy time #partyingitup ! #fullfun#withmyfavmen in the world !'. महीप कपूर ने भी पार्टी की फोटो शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, '#sparkling ✨✨✨✨ #TheWall 🖤🖤🖤🖤.'