सब्सक्राइब करें

किसी दिवाली पार्टी में नहीं दिखे रणवीर-दीपिका, 'गुड न्यूज' मिलने पर अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 30 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer Singh celebrated Diwali 2019 with family
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : social media

दिवाली की धूम पूरे देश में देखने को मिली। इस खास मौके पर न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स ने भी जमकर एन्जॉय किया। त्योहार के खास मौके पर एकता कपूर के घर, अमिताभ बच्चन के घर, अनिल कपूर के घर, जैकी भगनानी के घर, टी सीरीज के ऑफिस और धर्मा प्रोडक्शन हाउस सहित कई लोगों ने दिवाली पार्टी रखी, लेकिन किसी भी पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर नहीं आए।

Deepika Padukone Ranveer Singh celebrated Diwali 2019 with family
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : social media

दरअसल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण किसी भी पार्टी की जान माने जाते हैं। दोनों जिस भी पार्टी में पहुंच जाते हैं, वहां महफिल लूट लेते हैं। लेकिन इस बार रणवीर और दीपिका किसी भी दिवाली पार्टी में नजर नहीं आए। यही नहीं, दोनों ने ही सोशल मीडिया तक पे कोई फोटो शेयर नहीं की।

Deepika Padukone Ranveer Singh celebrated Diwali 2019 with family
deepika ranveer

दिवाली के माहौल से यूं अचानक दूर हो जाते के चलते रणवीर और दीपिका के फैंस सोशल मीडिया पर ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर दोनों हैं कहां ? तो पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक  आपको बता दें कि रणवीर- दीपिका ने इस बार बॉलीवुड से दूर अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer Singh celebrated Diwali 2019 with family
दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बता दें कि ये दिवाली दीपिका के लिए काफी खास रही। दिवाली के खास मौके पर ही इंस्टाग्राम पर उनके 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और बताया, 'आप में से 40 के लिए 40 व्यक्तिगत नोट। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद! 40 # 40Million!’ वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म छपाक भी उनके खाते में शामिल है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

40 personalised notes for 40 of you.Thank you for all your love!❤️ #40Million!

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer Singh celebrated Diwali 2019 with family
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका के अलावा बात रणवीर सिंह की करें तो रणवीर की अगली फिल्म 83 है। फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वो 'जयेशभाई जोरदार' और अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगे। 

पढ़ें: जान पर खेलकर शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, आग से खुद भी झुलसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed