फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika-Ranveer Trolled: दीपिका-रणवीर का फैशन सेंस देख उड़े लोगों के होश, बोले- दोनों जोकर जादू दिखाएंगे

Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone Ranveer singh get Trolled for for dressing sense netizens said dono joker aa gye
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के स्टार कपल हैं, जो हर बार अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं। दोनों को एक साथ देकर फैंस काफी खुश होते हैं। लेकिन दीपिका और रणवीर कई बार अपने फैशन सेंस की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। अक्सर रणवीर अपने अतरंगी फैशन सेंस से लोगों को हैरान कर चुके हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। बीती रात, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक इवेंट में पहुंचे। यहां पर दोनों के आउटफिट देख लोग हैरान रह गए।  

Deepika padukone Ranveer singh get Trolled for for dressing sense netizens said dono joker aa gye
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, इस इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ ग्रैंड एंट्री ली। दोनों के चेहरे की स्माइल यह बता रही है कि दोनों साथ बेहद खुश हैं। लेकिन उनका स्टाइल लोगों को पसंद नहीं आया। दीपिका पादुकोण इस इवेंट में लाल कलर का टॉप और पैंट के साथ मैचिंग कोट पहने नजर आईं। उन्होंने अपना लुक बालों का बन बनाकर पूरा किया था। वहीं, रणवीर सिंह ब्लू कलर की शर्ट, ड्रैगन ब्लैक पैंट और कोर्ट में दिखे। 

यह भी पढ़ें:- Monica O My Darling: सिकंदर खेर ने विक्की-अभिषेक संग की मस्ती, फिल्म की स्क्रीनिंग पर हाथ थामे बुलाया अपनी बहन

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Deepika padukone Ranveer singh get Trolled for for dressing sense netizens said dono joker aa gye
Deepika Padukone ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके कमेंट सेशन में लोग कपल को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दोनों लोगों को ही जीरो ड्रेसिंग सेंस है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या यह फैंसी ड्रेस पार्टी है?' तीसरे ने लिखा, 'रणवीर सिंह को कपड़े की सेंस नहीं है। उर्फी जैसा कर रहा है।' इसके अलावा भी लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

यह भी पढ़ें:- Kapil Sharma: कपिल ने दिखाया म्यूजिक के लिए अपना प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखा- दिल के लिए यह एकमात्र दवा है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone Ranveer singh get Trolled for for dressing sense netizens said dono joker aa gye
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आईपीएल टीम खरीदने वाली बॉलीवुड की पांचवी हस्ती होंगें। - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को अलग होने की अफवाह उड़ी थी। दावा किया गया था कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जिस वजह से दोनों अलग हो सकते हैं। लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं हुआ। अलग होने की खबरों के बीच दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पिछले कुछ समय से काम में काफी बिजी चल रही थीं और रणवीर सिंह भी काम के सिलसिले में कई दिनों से घर से दूर हैं। वह एक हफ्ते से एक म्यूजिक इवेंट में बिजी थे और वह अभी घर आए हैं। वह मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed