{"_id":"5b94e168867a557f5878850a","slug":"deepika-padukone-returns-sighing-amount-to-vishal-bhardwaj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के बाद दीपिका ने भी छोड़ी बड़े डायरेक्टर की फिल्म, पैसा वापस कर कहा- 'बाद में देखेंगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के बाद दीपिका ने भी छोड़ी बड़े डायरेक्टर की फिल्म, पैसा वापस कर कहा- 'बाद में देखेंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। पिछले दिनों सलमान ने प्रियंका को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। अभी ये शोर थमा भी नहीं था कि एक और एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने की खबर आई है।
2 of 5
Deepika Padukone
करीब 2 महीने पहले हमने आपको बताया था कि दीपिका पादुकोण एक बार फिर से इरफान खान के साथ फिल्म करने वाली हैं। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज हैं। यह फिल्म गैंगस्टर सपना दीदी की जिंदगी पर आधारित है। माना जा रहा था इस फिल्म की शूटिंग 'पद्मावत' की रिलीज के बाद शुरू हो जाएगी।
3 of 5
deepika padukone
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इरफान खान की बीमारी की खबर आई। कुछ हफ्तों बाद ही इरफान अपनी बीमारी न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन रवाना हो गए और फिल्म बीच में ही अटक गई। अब डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अभी फिल्म के बनने पर अनिश्चितता बरकरार है, ऐसे में दीपिका पादुकोण ने विशाल भारद्वाज को साइनिंग अमाउंट लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के पैसे लौटाने की एक वजह यह भी है कि वो नवंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड रणबीर सिंह से शादी करने जा रही हैं हालांकि दीपिका पादुकोण ने विशाल भारद्वाज से कहा कि जब इरफान खान ठीक होकर देश आ जाएंगे तब वो जरूर उनसे संपर्क करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में 20 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। शादी में करीब 30 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।