फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के कान और मेट गाला ऑउटफिट ने LGBT समुदाय का भी जीता दिल

Thu, 04 Jul 2019 04:10 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Jul 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone's Cannes and Met Gala Outfits also won the LGBT community Heart
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण की पहचान एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में भी होती है। पूरी दुनिया उन्हें फैशन आइकन मानती हैं और उनसे प्रेरणा लेने वालों में नया नाम जुड़ा है वडोदरा के कुछ समलैंगिकों का। 

Deepika Padukone's Cannes and Met Gala Outfits also won the LGBT community Heart
deepika padukone - फोटो : instagram
गुजरात के शहर वडोदरा में हाल ही में LGBT समुदाय द्वारा एक प्राइड परेड का आयोजन किया गया जहां दीपिका के इस साल के कान और मेट गाला लुक को काफी लोगों ने कॉपी किया। इस विशेष परेड में समुदाय के कुछ लोग दीपिका के कान मेट गाला ऑउटफिट में नजर आए।
Deepika Padukone's Cannes and Met Gala Outfits also won the LGBT community Heart
deepika padukone
दीपिका पादुकोण तक जब इस रैली की तस्वीरें पहुंची तो वह भी अपनी भावनाएं व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाई। इन तस्वीरों को देख कर दीपिका कहती हैं, "वडोदरा में प्राइड परेड मार्च के दौरान मेरे कान और मेट गाला ऑउटफिट को उनके विजन में देख कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैने उनकी कुछ तस्वीरें देखी है और वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone's Cannes and Met Gala Outfits also won the LGBT community Heart
chhapaak - फोटो : social media
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में दीपिका को "मिलेनियल ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसकी वह शतप्रतिशत हकदार भी हैं। दीपिका जल्द ही अपनी अगली फिल्म छपाक में एक एसिड पीड़ित की भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Deepika Padukone's Cannes and Met Gala Outfits also won the LGBT community Heart
83 team - फोटो : Twitter

दीपिका के साथ फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म '83 में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed