{"_id":"6376fbd9915227239d1d321c","slug":"deepika-padukone-shahrukh-khan-om-shanti-om-re-released-know-about-where-you-can-watch-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Om Shanti Om: नहीं करना होगा 2023 का इंतजार, पठान से पहले पर्दे पर फिर नजर आ रही है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Om Shanti Om: नहीं करना होगा 2023 का इंतजार, पठान से पहले पर्दे पर फिर नजर आ रही है शाहरुख-दीपिका की जोड़ी
डेब्यू हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन दीपिका पादुकोण के लिए ये कुछ ज्यादा ही खास था। क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी सबसे पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' में नजर आई थी। दीपिका और शाहरुख जब भी स्क्रीन पर एकसाथ नजर आते हैं तो फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। शाहरुख के साथ दीपिका की पहली डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से दोनों को कई फिल्मों में देखा जा चुका है। अब ये जोड़ी एकबार फिर पठान में नजर आने वाली है।
2 of 4
ओम शांति ओम
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ओम शांति ओम को पर्दे पर रिलीज हुए 15 साल पूरे हुए थे। इस दिन को याद करते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट लिखा था। वहीं शाहरुख खान के फैन क्लब- एसआरके यूनिवर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज के लिए कहा था। जिसके बाद इस फिल्म को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल और अहमदाबाद सहित देश के 20 शहरों के सिनेमा हॉल में फिर से रिलीज किया गया है। ओम शांति ओम कल यानि 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।
2007 में रिलीज हुई ओम शांति ओम को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका के अलावा इसमें अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म की कहानी एक जूनियर फिल्म कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शांतिप्रिया नाम की मशहूर अभिनेत्री से प्यार हो जाता है। वह अभिनेत्री भी उस कलाकार से प्यार करने लगती है, लेकिन शांतिप्रिया को मार दिया जाता है। वह अपने हत्यारों को सजा देने के लिए दोबारा जन्म लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ओम शांति ओम
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और दीपिका की बात करें तो ये जोड़ी जल्द ही पठान में साथ नजर आने वाली है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। यह अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। लेकिन पठान से पहले दर्शकों को सिनेमाघरों में शाहरुख और दीपिका की जोड़ी दोबारा देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।