फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

V. Shantaram: सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहलाते थे वी शांताराम, नई फिल्म रिलीज होने पर थिएटर से हटती थी पिछली मूवी

Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

V. Shantaram: सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहलाते थे वी शांताराम, नई फिल्म रिलीज होने पर  थिएटर से हटती थी पिछली मूवी
 

विज्ञापन
V. Shantaram Birth Anniversary know about Producer Director who was known for his principles
वी शांताराम - फोटो : सोशल मीडिया

'ऐ मालिक तेरे बंदे हम'...क्या ‘दो आंखें बारह हाथ’ फिल्म का यह गाना आपको याद है। 1957 में आई शांताराम राजाराम वनकुद्रे यानी वी शांताराम द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने को आज भी लोग सुनना और गाना पसंद करते हैं। वी शांताराम एक संपूर्ण फिल्मकार थे, जिन्हें सिनेमा जगत के 'पितामह' के नाम से जाना जाता था। निर्माता और निर्देशक वी शांताराम ने अपने साथ सिनेमा को भी आगे बढ़ाया और हमेशा अपने उसूलों और अनुशासन पर कायम रहे। अपने करियर में वी शांताराम ने 90 से ज्यादा फिल्मों को बनाया, जिसमें से 55 का निर्देशन उन्होंने किया था। 1985 में उन्हें भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, आज वी शांताराम के जन्मदिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

V. Shantaram Birth Anniversary know about Producer Director who was known for his principles
वी शांताराम - फोटो : सोशल मीडिया

वी शांताराम का जन्म 18 नवंबर 1901 को एक मराठी परिवार में हुआ था। वी शांताराम ने बेहद मामूली शिक्षा हासिल की थी और वह रेलवे में दिहाड़ी मजदूरी किया करते हैं। वहीं, कुछ अरसे के लिए उन्होंने गंधर्व नाटक कंपनी नामक एक मराठी थिएटर ग्रुप में कर्टेन पुलर (पर्दा उठाने गिराने वाले) का काम भी किया था। बचपन से ही उन्हें सिनेमा का शौक था और ऐसे में उन्होंने 16 साल की उम्र में एक टिन के नीचे चलने वाले सिनेमाघर में नौकरी करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद 1920 में उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने महाराष्ट्र फिल्म कंपनी में लंबे अरसे तक फिल्ममेकिंग सीखी और फिर अपने बेटे प्रभात के नाम पर प्रभात फिल्म कंपनी बनाई। लेकिन अपने उसूलों के चलते उन्होंने इस कंपनी को छोड़ा और राजकमल स्टूडियो की स्थापना की।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी का मेहुल चौकसी के नोटिस पर पलटवार, डरें वो जो फरार हैं हम तो भारत में हैं

V. Shantaram Birth Anniversary know about Producer Director who was known for his principles
वी शांताराम - फोटो : सोशल मीडिया
वी शांताराम ने प्रभात फिल्म्स के बैनर के तले लगभग छह फिल्मों का निर्माण किया था। इन्हीं फिल्मों में पहली बार उन्हें ‘क्लोज-अप’ को इस्तेमाल करने के लिए भी जाना जाता है। वहीं, कहा जाता है कि उनकी अगली फिल्म जब तक तैयार होती थी, तब तक उनकी पिछली फिल्मों सिनेमाघरों में लगी रहती थी। फिल्में ही नहीं उन्हें संगीत की भी बहुत अच्छी समझ थी। 60 के दशक में उन्होंने रामलाल नाम के संगीतकार की जिंदगी बदल दी थी। रामलाल का काम लोग पसंद करते थे, लेकिन उन्हें पहचानते नहीं थी। जब वह वी शांताराम से मिले तो उन्होंने ‘सेहरा’ और ‘गीत गाया पत्थरों ने’ फिल्म उन्हें दी। इन फिल्मों के गानों को काफी पसंद किया गयाा और रामलाल की किस्मत भी चमक गई।  

Vicky Kaushal-Sara Ali Khan: लक्ष्मण उतेकर की फिल्म से लीक हुईं सारा-विक्की की तस्वीरें, दिखा अनदेखा अंदाज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
V. Shantaram Birth Anniversary know about Producer Director who was known for his principles
वी शांताराम - फोटो : सोशल मीडिया

वी शांताराम ने गीत गाया पत्थरों से जिंतेद्र के साथ अपनी बेटी राजश्री को लॉन्च किया। यह फिल्म हिट हुई और जितेंद्र स्टार बन गए। इसके बाद वी शांताराम ने एक बार  फिर जितेंद्र के साथ फिल्म 'बूंद जो बन गई मोती' में अपनी बेटी राजश्री को कास्ट किया। लेकिन पहले ही दिन राजश्री लेट हो गईं। वी शातांराम उसूलों के पक्के थे और ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को फिल्म से बाहर निकालकर मुमताज के साथ फिल्म करने का मन बना लिया। वी शांताराम के इस फैसले से जितेंद्र खुश नहीं थे और ऐसे में उन्होंने मुमताज के साथ काम करने के लिए मना कर दिया, लेकिन जितेंद्र जानते थे कि वह जब अपनी बेटी को फिल्म से निकाल सकते हैं तो इनके साथ भी कुछ हो सकता है। ऐसे में जितेंद्र मुमताज के साथ फिल्म करने के लिए मान गए और बाद में अभिनेत्री बहुत बड़ी स्टार बन गईं।

Charu Asopa: बेटी जियाना के साथ नए घर में शिफ्ट हुईं चारु असोपा, कहा- छोटा है पर मेरी बेटी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed