फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thursday Box Office Report: 'ऊंचाई' को कड़ी टक्कर देने आ रही है 'दृश्यम 2', ऐसा रहा 'ब्लैक पैंथर 2' का हाल

Fri, 18 Nov 2022 08:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 18 Nov 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
thursday box office report yashoda uunchai black panther 2 week 1 collection drishyam 2 prediction
ऊंंचाई, दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आज शुक्रवार है, ऐसे में फैंस को नई फिल्म का इंतजार है। आज अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हो गई है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसका पहला पार्ट बहुत धांसू था। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी सफलता मिली है। इसके अलावा सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन स्टारर ऊंचाई, सामंथा स्टारर यशोदा और हॉलीवुड फिल्म लगी है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा-

thursday box office report yashoda uunchai black panther 2 week 1 collection drishyam 2 prediction
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऊंचाई
प्रेम रतन धन पायो के बाद सूरज बड़जात्या ऊंचाई लेकर आए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता आदि कई दिगग्ज कलाकार हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे सात दिनों का समय हो गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 1.55 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 17.01 करोड़ हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
 

thursday box office report yashoda uunchai black panther 2 week 1 collection drishyam 2 prediction
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा की फिल्म 'यशोदा' ने 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 70 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 13.95 करोड़ रुपये हो गया है। 

इसे भी पढ़ें- Yashoda Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमजोर हो रही 'यशोदा' की पकड़, सातवें दिन इतना रहा कलेक्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन
thursday box office report yashoda uunchai black panther 2 week 1 collection drishyam 2 prediction
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर
'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' 2018 में रिलीज हुई 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल है। नई फिल्म दिवंगत चैडविक बोसमैन के निभाए गए कैरेक्टर टी'छल्ला की मौत के बाद होने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सातवें दिन फिल्म ने 3.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 57.51 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
thursday box office report yashoda uunchai black panther 2 week 1 collection drishyam 2 prediction
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा देशभर में धमाल मचा रही है। हाल ही में खबर आई कि नवंबर महीने में ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में मेकर्स और दर्शकों के लिए ये काफी खुशी की बात है। कांतारा के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 49वें दिन इस फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई अब 294.90 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed