अभिनेता अपारशक्ति खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपारशक्ति फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। उनका एक परिचय यह भी है कि वह शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई हैं। अपारशक्ति ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' में आतंकवादी हक गुल की भूमिका में उन्हें खूब पसंद किया गया। हर किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की। अपारशक्ति ने अपने अभिनय की शुरुआत आमिर खान की फिल्म से की। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Aparshakti Khurana Birthday: भाई आयुष्मान खुराना से कम नहीं अपारशक्ति, डेब्यू फिल्म से ही कर दिया 'दंगल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपारशक्ति खुराना का जन्म 18 नवंबर 1987 को चंडीगढ़ में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में ही की। इसके बाद अपारशक्ति ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर की। वीजे के रूप में अपारशक्ति खुराना ने कई शो किए। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया। अपारशक्ति ने वर्ष 2016 में आई फिल्म 'दंगल' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह गीता-बबीता के कजन भाई की भूमिका में नजर आए।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके बाद अपारशक्ति बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आए, जिसमें 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'लुका-छुपी', 'जबरिया जोड़ी' आदि शामिल हैं। इन सबके अलावा अपारशक्ति ने डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले बहुचर्चित शो 'यू हैव बिन वार्न' और सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'सुपर नाइट विथ ट्यूबलाइट' जैसे कई शो होस्ट किए हैं।
Shraddha Walker Movie: दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर शुरू हुई फिल्म, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अपारशक्ति की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम आकृति है। वे और आकृति 27 अगस्त 2021 को एक प्यारी से बेटी के माता-पिता बने। अपारशक्ति सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं, उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। अपने भाई की तरह अपारशक्ति गायन प्रतिभा के भी धनी हैं। वह न सिर्फ एक अच्छे सिंगर हैं, बल्कि गिटार भी काफी अच्छा बजाते हैं।
Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' देखने पहुंची काजोल, एक्टर के साथ जमकर दिए पोज