{"_id":"5bfb9151bdec22417217d8c8","slug":"deepika-padukone-shahrukh-khan-salman-khan-may-seen-together-in-sanjay-leela-bhansali-upcoming-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद इन दोनों खान के साथ नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे बाजीराव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद इन दोनों खान के साथ नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे बाजीराव
Mon, 26 Nov 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika shahrukh Bhansali
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म गलियारों में यह खबर तेजी से घूम रही है कि निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली फिर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जिसके बारे में दूसरे फिल्मकार ख्वाब में भी नहीं सोच सकते। भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और दीपिका पादुकोण को लेने का फैसला किया है। वह फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।
2 of 5
bhansali, deepika, ranveer
- फोटो : File Photo
बताया गया है कि दोनों खानों ने सैद्धांतिक रूप से भंसाला को रजामंदी दे दी है। भंसाली को विश्वास है कि दीपिका उन्हें ना नहीं कहेंगी। बीते कुछ वर्षों में बार-बार अपनी रंग बदलती दोस्ती-दुश्मनी के लिए चर्चा में रहे दोनों खान पहले 'करण-अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में साथ आ चुके हैं।
3 of 5
padmaavat
- फोटो : File Photo
कहा जा रहा है कि 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' बनाने के बाद भंसाली एक बार फिर ऐतिहासिक फिल्म पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह एक हीरोइन और दो हीरो की कहानी होगी। शाहरुख, सलमान और दीपिका अलग-अलग समय पर भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। देखना होगा कि तीनों कब साथ मिलकर काम करने को समय निकाल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika, ranveer
- फोटो : Instagram
फिलहाल खबर है कि नई-नई शादी के बाद की धूमधाम में व्यस्त दीपिका की अगली फिल्म मेघना गुलजार के साथ होगी, जिसमें वह ऐसी युवती के संघर्ष को पर्दे पर उतारेंगी जिस पर तेजाब से हमला हुआ। फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 में शुरू होने की उम्मीद है। उधर, शाहरुख को भी फरवरी-मार्च में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' की शूटिंग करनी है।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : File Photo
ऐसे में संभव है कि भंसाली की फिल्म 2019 के आखिर तक शुरू हो सके। फिलहाल इस वक्त शाहरुख अपनी फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण अपने रिसेप्शन की तैयारियों में बिजी हैं। दीपिका पादुकोण एक रिसेप्शन बंगलुरू में 21 नवंबर को दे चुकी हैं जबकि दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।