बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। दीपिका की इस फिल्म का कई लोगों ने विरोध किया था। फिल्म को दर्शकों ने बायकॉट कर दिया था। जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की असल जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म रिलीज के पहले से ही इसका जमकर प्रचार हुआ। लेकिन रिलीज के दो दिन पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिल्ली के जेएनयू कॉलेज में छात्रों से मिलने पहुंच गईं।
'छपाक' के फ्लॉप होने पर दीपिका का छलका दर्द, लक्ष्मी अग्रवाल संग तस्वीर साझा कर लिखा 'खूबसूरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस यहीं से दीपिका की फिल्म को बायकॉट करने वाले लोग सामने आ गए। दीपिका की फिल्म 'छपाक' अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' के साथ रिलीज हुई थी। जेएनयू विवाद के बाद दीपिका की फिल्म को लोगों ने पूरी तरह से बायकॉट कर दिया। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का दर्द छलका है।
दीपिका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लक्ष्मी अग्रवाल के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट की है। दीपिका ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'छपाक वास्तव में मेरे करियर की सबसे कठिन फिल्म रही है। मेरे लिए छपाक केवल एक फिल्म नहीं है। यह एक आंदोलन है जो 'खूबसूरती' को परिभाषित करने और हमारी समझ को चुनौती देने में सफल रही।'
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
आगे दीपिका ने लिखा, 'प्रसिद्ध अमेरिकी स्विस मनोचिकित्सक एलिजाबेथ रॉस के शब्दों में कहा है कि जिन सबसे खूबसूरत लोगों को हमने जाना है, वे ऐसे हैं जिन्होंने न जाने कितने दुख, संघर्ष, हार और अपने को खोने के बाद अपना रास्ता खोज लिया है। ऐसे व्यक्ति सच में प्रशंसा के काबिल हैं। उनके अंदर संवेदनशीलता और जीवन की समझ की क्षमता है वह किसी और में कहां। वह करुणा, सौम्यता और एक सच्चे प्यार से भरी होती हैं। सुंदर लोग सिर्फ होते हैं।'
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैस्सी मुख्य किरदार में थे। फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म के जरिए दीपिका ने प्रोडक्शन में कदम रखा था। हालांकि फिल्म दर्शकों के दिल में ुस तरह से जगह नहीं बना पाई।