फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना, फराह और भारती के खिलाफ फिर से उठी गिरफ्तारी की मांग, ये है पूरा मामला

Wed, 19 Feb 2020 04:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Feb 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
raveena tandon farah khan and bharti singh controversy demand to arrest
Raveena Tandon, Farah Khan and Bharti Singh - फोटो : Social Media

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। तीनों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है हालांकि कोर्ट की ओर से तीनों को राहत मिल गई थी लेकिन मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र पुलिस से इन तीनों ही सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

raveena tandon farah khan and bharti singh controversy demand to arrest
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आशीष शिंदे नाम के शख्स ने महाराष्ट्र के राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP)  को एक चिट्ठी लिखी। शख्स ने तीनों सितारों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पिछले साल भी रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

raveena tandon farah khan and bharti singh controversy demand to arrest
Farah Khan - फोटो : instagram

आशीष शिंदे ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी में कहा कि 'तीनों सितारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।' उन्होंने आगे लिखा कि 'इन पर तुरंत कार्रवाई करें और बीड पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तारी का निर्देश दें।' वहीं इस मामले में बीड के एसपी हर्ष ने कहा कि 'इस केस को फिलहाल संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raveena tandon farah khan and bharti singh controversy demand to arrest
भारती सिंह - फोटो : SELF

इससे पहले रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 दिसंबर को अजनाला थाने में आईपीसी की धारा 295-ए के तहत एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया कि तीनों ने बाइबिल के एक शब्द के उच्चारण की कोशिश के दौरान इसका मजाक बनाया। शिकायत के अनुसार इससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। 

विज्ञापन
raveena tandon farah khan and bharti singh controversy demand to arrest
Bharti Singh - फोटो : social media

बाद में हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया था कि रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ 25 मार्च तक कोई कठोर कदम न उठाएं। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में 25 दिसंबर को दर्ज एफआईआर में आगे किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बाद में भारती सिंह को भी कोर्ट से राहत मिल गई थी। 

वेब सीरीज में काम करने की बात को युवराज सिंह ने किया खारिज, ट्वीट कर बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed