दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं। बॉलीवुड का ये पॉवर कपल शादी के बाद लगातार रिसेप्शन और पार्टियों में देखा गया। दीपिका के फैंस जानना चाहते हैं कि शादी के बाद आखिर उनके ससुराल वालों का कैसा बर्ताव है। एक इंटरव्यू में दीपिका ने इस बारे में विस्तार से बताया है।
प्रेग्नेंसी के बाद अब ससुरालवालों पर बोलीं दीपिका पादुकोण, बताया सास-ससुर करते हैं कैसा व्यवहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को देखते ही रणवीर के माता-पिता को इस बात का अहसास हो गया था कि यही वो लड़की है जो उनके घर की बहू बनने वाली है। दीपिका ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'रणवीर को जब डेंगू हो गया था तो एक ओर शूटिंग करती थीं वहीं काम खत्म करने के बाद वो रणवीर से मिलने जाती रहती थीं। रणवीर के माता-पिता को तभी पता लग गया था कि हम साथ रहने वाले हैं।'
दीपिका ने बताया कि उनके ससुर उन्हें एक बेटी की तरह प्यार करते हैं तो उनकी सास एक दोस्त की तरह हैं। इस इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका प्रेग्नेंसी प्लान क्या है? दीपिका ने कहा - 'लोगों की नजरें जब आप पर रहती हैं तो उस वक्त आपको हर तरह की अफवाहों को झेलना पड़ता है।'
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से शादी की, फिर सिंधी रिवाज से शादी की। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा बेंगलुरू और मुंबई में 3 रिसेप्शन दिए। बता दें कि शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। फिलहाल शादी के बाद अब दीपिका और रणवीर अपने हनीमून पर निकल गए हैं हालांकि दोनों ने हनीमून की प्लानिंग कहां के लिए की है इसका पता नहीं चल पाया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अपनी पिछली फिल्म पद्मावत के बाद छपाक साइन की है और वह भी इस शर्त पर कि फिल्म के मुनाफे में उनकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की इस लीग में खड़ी होने वाली वह पहली हिन्दी फिल्म एक्ट्रेस बन गई हैं।