फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की पूरी, फोटो देख भावुक हुए को-स्टार्स

Sat, 14 Aug 2021 09:01 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 14 Aug 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone shares pictures with co stars while shooting for her upcoming film with Shakun Batra co stars get emotional after seeing this
दीपिका पादुकोण को स्टार्स के साथ - फोटो : Instagram/deepikapadukone

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी और अपने को-स्टार्स की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। हालांकि इस फिल्म के नाम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इन तस्वीरों को दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों ने फिल्म में उनके साथ काम कर रहे को-स्टार्स अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी को इमोशनल कर दिया। सेट के दौरान की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा - "Love, friendship and memories for a lifetime" अर्थात प्यार, दोस्ती और यादें जीवन भर के लिए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनको देखने बाद दीपिका के साथ काम कर रहे साथी को-स्टार्स की पुरानी यादें ताजा हो गईं, जिस कारण वे भावुक हो उठे। 

Deepika Padukone shares pictures with co stars while shooting for her upcoming film with Shakun Batra co stars get emotional after seeing this
दीपिका पादुकोण को स्टार्स के साथ - फोटो : Instagram/deepikapadukone
इन्हें देखने के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी कमेंट बॉक्स में लिखते हैं - "आंसू के साथ वाली हल्की सी मुस्कान।" #Foreverness. इन तस्वीरों को देखकर अनन्या पांडे और भी ज्यादा इमोशनल हो गईं और कमेंट करते हुए लिखा - "Rula Diya i love you guys (रुला दिया आई लव यू गाइस)।"

देखिए तस्वीरें
 
View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Deepika Padukone shares pictures with co stars while shooting for her upcoming film with Shakun Batra co stars get emotional after seeing this
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram/deepikapadukone

दीपिका ने इस दौरान सेट की कई तस्वीरों को शेयर किया है। बिहाइंड द सीन के इन तस्वीरों में अनन्या पांडे, सिद्धांत और शकुन बत्रा भी उनके बगल में दिख रहे हैं। वहीं इस फिल्म को लेकर निर्देशकों द्वारा अभी कुछ बताया नहीं गया है। कई लोगों का कहना है कि इस फिल्म में दीपिका एक फिटनेस ट्रेनर की भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shares pictures with co stars while shooting for her upcoming film with Shakun Batra co stars get emotional after seeing this
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram/deepikapadukone

पिछले साल ये सभी कलाकार गोवा में फिल्म के शूट को लेकर गए हुए थे। उसके बाद ये सभी फिल्म शूटिंग को लेकर अलीबाग में घूमते हुए नजर आए थे। अपने शुरुआती इंटरव्यू में इस फिल्म पर बात  करते हुए दीपिका ने कहा था कि उनका किरदार काफी चैलेंजिंग था। इस फिल्म प्रोजेक्ट को किसी भी लिहाज से मामूली नहीं कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone shares pictures with co stars while shooting for her upcoming film with Shakun Batra co stars get emotional after seeing this
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram/deepikapadukone

आगे उन्होंने ये भी कहा - "फिल्म में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा, जो अब तक भारतीय फिल्मों में काफी कम ही बार देखा गया है।" दीपिका की कई आने वाले फिल्में कतार में लगी हुई हैं, जिसको लेकर वो काफी काम कर रही हैं। इन दिनों वे शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पठान की शूटिंग में लगी हुईं हैं। दीपिका आने वाले दिनों में प्रभास के साथ भी एक फिल्म की शूटिंग में दिखेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed