बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मालूम हो कि समीरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर अपने विचार खुले रूप से साझा करती हैं। जहां कई अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं तो वहीं समीरा बिना मेकअप और कभी कभी बेडौल शरीर की तस्वीरें भी साझा करती हैं। समीरा औरतों के शरीर में आने वाले बदलावों को हमेशा स्वीकार करने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि आप शरीर के लेकर अगर सकारात्मक नहीं सोचेंगे तो इससे आप पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वो सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती हैं जिससे प्रेरित होकर आम महिलाएं भी अपने लिए अच्छा महसूस कर सकें।
बॉडी पॉजिटिविटी: समीरा रेड्डी ने साझा की अपने स्ट्रेच मार्क्स की तस्वीर, फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा खुला पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने लिखा, 'प्रिय स्ट्रेच मार्क्स, मैं तुमसे डरती थी, तुमसे नफरत करती थी, तुमसे शर्मिंदा थी, लेकिन जिस दिन मैंने तुम्हें गले लगाया। तुम्हें अपने कवच के रूप में पहना और तुम्हें अपनी बाघ की धारियों के रूप में प्यार किया। मुझे पहले से और ज्यादा शक्तिशाली महसूस हुआ। मैं एक स्वस्थ शरीर को समर्पित करने के लिए अपने साल 2021 को बनाने की इस यात्रा पर जा रही हूं, तो मैं इस प्रक्रिया में आने वाले निशानों का भी जश्न मनाना चाहती हूं।' इस पोस्ट को अभिनेत्री ने हैशटैग बॉडी पॉजिटिविटी के साथ साझा किया है।
View this post on Instagram
समीरा ने बताया था कि, 'जब मुझे मेरा पहला बच्चा होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था। इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था'।
समीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के संघर्ष और कई तरह के अनुभव साझा करती है। उन्होंने बताया कि उनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा है और ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि अपने आप को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें तभी आप स्वस्थ्य महसूस कर पाएंगी।