{"_id":"5cb845bcbdec2214492aa69f","slug":"deepika-padukone-spotted-in-delhi-auto-while-shooting-chhapaak-film-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भेष बदलकर दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम ऑटो में घूम रहीं दीपिका, फैंस भी नहीं पहचान पाए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भेष बदलकर दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम ऑटो में घूम रहीं दीपिका, फैंस भी नहीं पहचान पाए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 18 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
Link Copied
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते कई दिनों से दिल्ली में खुलेआम घूम रही हैं। खास बात यह है कि दीपिका को देखकर कोई पहचान भी नहीं पा रहा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बॉलीवुड की इतनी मशहूर एक्ट्रेस को पहचानना लोगों के लिए मुश्किल क्यों हो रहा है। तो जनाब इसके पीछे दीपिका की आने वाली फिल्म छपाक है। 'छपाक' (Chhapaak) के सेट से दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका ऑटो की सवारी करते हुए दिखाई दीं।
Trending Videos
2 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
'छपाक' के सेट से इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ऑटो से उतरती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका साधारण से सूट में नजर आ रही हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'छपाक' फिल्म की शूटिंग में बिजी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का दिल्ली की गर्मी ने बुरा हाल कर दिया है। कहा जा रहा है कि इस गर्मी से बचने के लिए दीपिका देसी नुस्खा अपना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने गर्मी से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किया है। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने अपनी डाइट में सत्तू शामिल कर लिया है। सत्तू शरीर को हाइड्रेट करने में सबसे बेहतर है। इसके साथ ही शरीर को ठंडा रखता है। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म हैं।
4 of 5
chhapaak
- फोटो : twitter
इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 'छपाक' (Chhapaak) फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।