फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने शुरू की अपनी अगली फिल्म की शूटिंग, डी माने दीपिका या डी माने दीया की बहस से कोसों दूर

Wed, 23 Sep 2020 09:45 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Sep 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone started shooting for her next film away from the all debate over drug connection
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश के न्यूज चैनलों में जहां इन दिनों डी माने दीपिका या डी माने दीया पर बहस चल रही है, हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने गोवा में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के दौरान फिल्मों की शूटिंग की अनुमति मिलने के बाद देश में ही फिल्म शूटिंग करने वाली टॉप 3 में शामिल वह पहली अभिनेत्री हैं।

Deepika Padukone started shooting for her next film away from the all debate over drug connection
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक ओर जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर ड्रग्स के मामले में सम्मिलित होने के आरोप लग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन सारी खबरों से बेफिक्र होकर दीपिका ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू कर दी है। दीपिका इस समय शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं। उनके साथ इस फिल्म में युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा नजर आएंगे।

Deepika Padukone started shooting for her next film away from the all debate over drug connection
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका के साथ फिल्म में काम कर रहे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बूमरैंग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। उस वीडियो में कुछ कर्मचारी पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं और काम करने में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग की देखरेख के लिए इसके निर्माता करण जौहर भी गोवा में ही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone started shooting for her next film away from the all debate over drug connection
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शकुन बत्रा की यह फिल्म आज के समय के रिश्तों पर आधारित है। निर्माताओं ने दावा किया है कि इस फिल्म की कहानी वह दिखाएगी जो अभी तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में नहीं दिखाया गया होगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने में श्रीलंका में होने वाली थी। इसके लिए सभी कलाकार और कर्मचारी तैयारी भी पूरी कर चुके थे। लेकिन, अचानक कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस योजना को रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन
Deepika Padukone started shooting for her next film away from the all debate over drug connection
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। इसके बाद प्रभास के साथ भी एक फिल्म से उनका नाम जुड़ा हुआ है। सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'बंटी और बबली 2' की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। इसके अलावा कटरीना कैफ के साथ उनकी एक फिल्म 'फोन भूत' की भी घोषणा हो चुकी है। अनन्या पांडे की फिल्म 'खाली पीली' दो अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed