फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने अनुराग कश्यप का पुराना वीडियो किया साझा, बच्चे के शोषण का लगाया आरोप

Wed, 23 Sep 2020 09:28 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Sep 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut share anurag kashyap old video when he molested a kid
अनुराग कश्यप और कंगना रणौत - फोटो : PTI

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस बीच कंगना रणौत लगातार अनुराग कश्यप पर निशाना साध रही हैं। अब उन्होंने निर्देशक का एक पुराना वीडियो साझा किया है। इसके साथ कंगना ने लिखा कि उन्होंने एक बच्चे का शोषण किया था।

Kangana ranaut share anurag kashyap old video when he molested a kid
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कंगना ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘मैंने सुशांत सिंह राजपूत को मारने वालों और मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले भावुक गिद्धों और सुसाइड गैंग के बारे में बात की। लेकिन वह अन्य लोगों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? अनुराग को सुनो, उन्होंने कैसे एक बच्चे का शोषण किया। ये वो लोग हैं जो दुख दे रहे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि लोगों को दुख पहुंचाना ही उत्तर है।‘

Kangana ranaut share anurag kashyap old video when he molested a kid
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

वीडियो में अनुराग कश्यप बताते हैं कि जब वो स्कूल में सीनियर थे तो एक बच्चे को साइड में ले गए और उसे थप्पड़ मार दिया। बाद में उन्होंने उसे गले लगाया और उसके सामने ही रोने लगे। बच्चे को समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। उसने अपने माता पिता को चिट्ठी लिखकर पूरी बात बताई। अनुराग कहते हैं कि उस वक्त वो काफी शर्मिदा हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut share anurag kashyap old video when he molested a kid
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

पायल घोष मामले में कंगना ने क्या लिखा
पायल घोष मामले में कंगना ने अनुराग कश्यप पर हमला किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बुलीवुड (बॉलीवुड) उन यौन दरिंदों से भरा हुआ है जो फर्जी शादी करते हैं। वह उम्मीद करते हुए हैं कोई हॉट लड़की उन्हें हर दिन खुश करे। यह चीज कमजोर युवा पुरुषों के साथ ही होती है। मैंने अपना स्कोर अपने तरीके से तय किया है, मुझे मी टू की जरूरत नहीं है, लेकिन बहुत सी लड़कियां कर रही हैं।'

विज्ञापन
Kangana ranaut share anurag kashyap old video when he molested a kid
कंगना रणौत - फोटो : ANI

इससे पहले पायल घोष द्वारा ट्विटर के जरिए अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने के बाद कंगना ने निर्देशक की गिरफ्तारी की मांग की। कंगना रणौत ने इस मामले पर पीड़ित अभिनेत्री पायल घोष का साथ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, 'हर आवाज मायने रखती है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed