फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: एसिड अटैक पीड़िता बनकर बाजार पहुंची दीपिका पादुकोण, लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone stepped out on the streets of Mumbai as acid attack survivor Malti of Chhapaak
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने फिल्मों के साथ ही साथ सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में दीपिका का एक सोशल मीडिया पोस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ने समाज के नजरिये पर एक कटाक्ष किया है, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो और दीपिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Deepika padukone stepped out on the streets of Mumbai as acid attack survivor Malti of Chhapaak
दीपिका पादुकोण के वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म छपाक है। फिल्म दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी हैं। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभा रही है। ऐसे में ये समाज कैसे एसिड अटैक पीड़िताओं के देखते हैं, वीडियो में दीपिका ने यही दिखाया है।

Deepika padukone stepped out on the streets of Mumbai as acid attack survivor Malti of Chhapaak
दीपिका पादुकोण के वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो की शुरुआत में दीपिका बता रही हैं, कि वो जब भी कही जाती हैं तो लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। लेकिन वही लोग किसी एसिड अटैक पीड़िता के साथ कैसा व्यवहार करेंगे? इतना कहने के बाद दीपिका अपना लुक छपाक की मालती का कर लेती हैं और बाजार में जाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Be the change you want to see... A Social Experiment by Team Chhapaak! #Chhapaak in theatres this Friday!(Link in Bio) @vikrantmassey87 @meghnagulzar @atika.chohan 
@_kaproductions @mrigafilms @foxstarhindi

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone stepped out on the streets of Mumbai as acid attack survivor Malti of Chhapaak
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बाजार में पहले से ही कई कैमरे फिट कर दिए जाते हैं, ताकि लोगों के रिएक्शन्स को वीडियो में रिकॉर्ड किया जा सके। वहीं दीपिका जब कुछ और एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ बाजार में जाती हैं तो लोग बुरे तरीके से उनको घूरते हैं। चाहें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हो या फिर मोबाइल की दुकान, अधिकतर लोग सभी एसिड अटैक पीड़िताओं को बुरे तरह से ही देखते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अच्छी बात है कि वीडियो में कुछ लोग ऐसे भी दिखाई देते हैं जो न सिर्फ एसिट अटैक पीड़ितों को आम महिलाओं जैसे ही देखते हैं बल्कि मदद भी करते हैं।

विज्ञापन
Deepika padukone stepped out on the streets of Mumbai as acid attack survivor Malti of Chhapaak
दीपिका ने साझा किए अनछुए पहलू - फोटो : अमर उजाला

वीडियो के आखिर में दीपिका कहती नजर आ रही हैं, 'आज पुरा दिन बिता कर ये जाना के कुछ नजर के सामने होता है पर दिखता नहीं है, नजरिया बदलना जरूरी है।'  बता दें कि दीपिका के इस वीडियो को काफी कम वक्त में ही लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो में कमेंट भी किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed