{"_id":"5b960b46867a557fe67e165a","slug":"deepika-padukone-still-fear-to-depression","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में 11 साल बिताने के बाद भी दीपिका को है इस बात का सबसे ज्यादा 'डर', खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में 11 साल बिताने के बाद भी दीपिका को है इस बात का सबसे ज्यादा 'डर', खुद किया खुलासा
Mon, 10 Sep 2018 11:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबर है कि पद्मावत एक्ट्रेस जल्द भी बॉलीवुड के खिलजी के साथ शादी करने जा रही हैं। इन स्टार्स की ड्रीम वेडिंग सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली है। इसी के अनुसार सारी तैयारी भी की जा रही है। दोनों स्टार्स के वेडिंग डेस्टिनेशन, गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी हैं।
2 of 5
deepika padukone
करियर की ऊंचाई पर होने के बावजूद दीपिका 2013 में डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। इस मामले में दीपिका खुलकर बात करती रही हैं। फिक्की लेडिज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित ‘फाइंडिंग ब्यूटी इन इम्परफेक्शन’ विषय पर आधारित इवेंट में एक बार फिर दीपिका ने अपने डिप्रेशन के दिनों को याद किया।
3 of 5
deepika padukone
दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन को दूसरों से शेयर करना मेरे लिए बहुत जरूरी था। इसने मेरी जिंदगी बदल दी। दीपिका कहती हैं, 'एक दिन अचानक सुबह उठकर मैंने भीतर से खालीपन महसूस किया। मैं सेट पर काम करती और फिर अपने कमरे में आकर रोती। मुझे निजी जीवन या करियर में कोई परेशानी नहीं थी। फिर भी कुछ था, जो मुझे भीतर से आघात पहुंचा रहा था। मैं बहुत ज्यादा जागरूक नहीं थी। मैं किस दौर से गुजर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
दीपिका ने कहा- मेरी मां ने सबसे पहले मेरे दर्द को समझा और जाना कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं। मेरी मैं मुझे काउंसलर के पास लेकर गई। वो समझ गई थी कि मुझे इलाज की जरूरत है। हालांकि आज भी मैं डिप्रेशन में जाने से डरती हूं। इवेंट में दीपिका ने डिप्रेशन से लड़ने के लिए दर्शकों को जागरुक किया।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone
दीपिका के पर्सनल लाइफ की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों ने शादी के लिए अपनी पसंद की जगह इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी को चुना है। लेक कोमो इटली की तीसरी सबसे बड़ी और बहुत खूबसूरत लेक है। ये लेक ऐलप्स की पहाड़ियों की तलहटी पर है। रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। शादी से 10 दिन पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने एक बड़ी पूजा रखी है, जिसमें दीपिका और रणवीर दोनों को शामिल होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।