{"_id":"5b960441867a55014042d204","slug":"raveena-tandon-on-mla-pc-george-insensitive-remark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नन से रेप के मामले में विधायक ने की थी भद्दी टिप्पणी, अब रवीना टंडन ने की केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नन से रेप के मामले में विधायक ने की थी भद्दी टिप्पणी, अब रवीना टंडन ने की केस दर्ज करने की मांग
Mon, 10 Sep 2018 11:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
raveena tandon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को लेकर केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज के विवादित और शर्मनाक बयान बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की प्रतिक्रिया सामने आई है। रवीना ने इसे सरासर धमकी करार दिया है।
2 of 4
रवीना टंडन
केरल के विधायक पी.सी. जॉर्ज द्वारा जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को 'वेश्या' बताने पर रवीना टंडन ने कहा है कि यह पीड़िता की आवाज दबाने के लिए धमकी है। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से ट्विटर पर पूछा है कि क्या विधायक के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है?
3 of 4
MLA PC GeorgeMLA PC George
बता दें जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को लेकर केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने कहा था 'इसमें किसी को कोई शक नहीं कि नन वेश्या है। 12 बार उसने मजे लिए और 13वीं बार यह बलात्कार हो गया? जब उससे पहली बार रेप हुआ तो उसने पहली बार ही शिकायत क्यों नहीं की?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Rape Case
दरअसल, एक नन ने जून में आरोप लगाया था कि मुलाक्कल ने एक कॉन्वेंट में साल 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद से विभिन्न कैथोलिक सुधार संगठनों के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर एक रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप के खिलाफ पुलिस की ओर से जांच में ढिलाई बरते जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।