फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: डिप्रेशन के दिनों को याद कर छलका दीपिका का दर्द, बोलीं- लोगों को लगता था नाटक

Thu, 13 Oct 2022 04:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone talked about her depression period in the podcast show of Duchess of sussex meghan markle
रणवीर सिंह - फोटो : social media

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में अफवाह थी कि दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन बीते दिनों अभिनेत्री ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। इसके बाद अब हाल ही में दीपिका ने अपने जीवन के उन दिनों को याद किया, जब वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। दीपिका ने एक पोडकास्ट शो में उस समय के बारे में खुलकर बात की, जिसके बाद अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण सुर्खियों में आ गई हैं।

Deepika Padukone talked about her depression period in the podcast show of Duchess of sussex meghan markle
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram

लोगों को लगता था फेक
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री मेघन मार्कल के पॉडकास्ट शो में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने डिप्रेशन के दिनो के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने अपने दर्द को खुलकर बयां करते हुए कहा कि लोगों को लगता था कि उनका डिप्रेशन से पीड़ित होना फेक था। दीपिका ने शो में कहा कि लोग उनके बारे में सोचते थे कि वह सिर्फ अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए डिप्रेशन में होने का ड्रामा कर रही हैं। मेघन मार्कल के इस पॉडकास्ट में दीपिका ने कहा, ' बहुत से लोग ऐसे थे जो ये सोचते थे कि मैं अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए डिप्रेशन का नाटक कर रही हूं। यहां तक की कुछ लोगों का ये भी मानना था कि मैंने किसी मेडिकल कंपनी से यह सब करने का पैसा लिया है। उस समय ऐसे कई आर्टिकल्स छपे थे, जिसमें यह भी कहा गया कि मैं किसी मेडिसिन कंपनी के लिए एड करने जा रही हूं।'
दृष्टि धामी की 'दुरंगा सीजन 2' का अपडेट आया सामने, क्राइम और सस्पेंस से भरपूर ये सीरीज देखने के लिए हो जाएं तैयार

Deepika Padukone talked about her depression period in the podcast show of Duchess of sussex meghan markle
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

2015 में बीमारी का हुआ खुलासा 
दीपिका पादुकोण ने साल 2015 में अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री के मुताबिक सबसे पहले उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उनमें डिप्रेशन के लक्षण देखे थे। अपनी बीमारी का पता लगने के बाद दीपिका ने 'लिव लव लाफ' नाम का एक फाउंडेशन लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाना और उन लोगों की मदद करना था जो मानसिक रूप से बीमार थे। 
नीतू कपूर ने शेयर की बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा की खूबसूरत तस्वीर, खास अंदाज में दीं करवा चौथ की शुभकामनाएं 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone talked about her depression period in the podcast show of Duchess of sussex meghan markle
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर और अपने रिश्ते को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी
इन खुलासों के पहले दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की अलगाव की खबरें आ रही थीं। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था, जिसके बाद कुछ दिनों पहले दीपिका ने पहली बार इस मामले पर इसी पॉडकास्ट में चुप्पी तोड़ी है।  उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्ती भर कमी नहीं आई है।'
Deepika Padukone: क्या सच है रणवीर-दीपिका के अलगाव की खबर? एक्ट्रेस ने खुद बताई अपने रिश्ते की पूरी सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed