फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karva Chauth 2022: बहुत जल्दी साथ छोड़ गए इन एक्ट्रेस के पति, एक तो पहले करवाचौथ का व्रत तक नहीं रख पाईं

Thu, 13 Oct 2022 01:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Oct 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
These Actresses Lost Their Husband After Some Years of Marriage From Rekha to Mayuri Deshmukh
रेखा-गीता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे का उम्रभर साथ चाहते हैं। आखिरी सांस तक सुख-दुख के साथी बने रहना चाहते हैं। मगर, चाहतें हमेशा पूरी नहीं हो पातीं! कई बार वक्त की क्रूरता दो प्यारे लोगों को अलग कर देती है। ऐसा ही कुछ सिने जगत की अभिनेत्रियों के साथ हुआ। बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रिया हैं, जिनके जीवनसाथी बहुत कम समय में ही दुनिया छोड़ गए। कुछ एक्ट्रेस का तो शादी की पहली वर्षगांठ से पहले ही सुहाग उजड़ गया। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं...

These Actresses Lost Their Husband After Some Years of Marriage From Rekha to Mayuri Deshmukh
रेखा-मुकेश अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा उन एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिन्हें पहला करवाचौथ मनाना भी नसीब नहीं हुआ। बता दें कि रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से वर्ष 1990 में शादी की थी। रेखा की शादी काफी चर्चा में भी रही थी। लेकिन रेखा की ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और उनके पति ने शादी कुछ महीने बाद आत्महत्या कर ली थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी मार्च 1990 में हुई थी। उसी वर्ष 2 अक्तूबर 2022 को मुकेश दुनिया छोड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वर्ष 7 अक्तूबर को करवाचौथ पड़ा था। मगर, उससे पांच-छह दिन पहले ही रेखा की जिंदगी से मुकेश अग्रवाल हमेशा के लिए जा चुके थे।

Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा

These Actresses Lost Their Husband After Some Years of Marriage From Rekha to Mayuri Deshmukh
लीना चंदावरकर-किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लीना चंदावरकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंदावरकर ने एक नहीं, बल्कि दो शादियां दी थी, लेकिन उनकी दोनों ही शादियां ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। उनके पहले पति का शादी के दो साल बाद निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने किशोर कुमार से शादी की, लेकिन ये शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। साल 1987 में किशोर कुमार दुनिया छोड़कर चले गए।

Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Lost Their Husband After Some Years of Marriage From Rekha to Mayuri Deshmukh
कहकशां पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

कहकशां पटेल
एक्ट्रेस कहकशां पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कहकशां ने आरिफ पटेल से शादी की थी। आरिफ की कार्डिएक अरेस्ट के कारण 47 की उम्र में मौत हो गई थी। कहकशां पटेल के पति आरिफ पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के एक्जिक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन थे। कहकशां दो बच्चों की मां हैं और परिवार को खासा महत्व देती हैं। शादी के बाद कहकशां ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। 
Allu Arjun: 20 साल में पहली बार अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए 'अल्लू अर्जुन', बोले- 'इंडिया कभी झुकेगा नहीं'

विज्ञापन
These Actresses Lost Their Husband After Some Years of Marriage From Rekha to Mayuri Deshmukh
शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

शांतिप्रिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शांति प्रिया एक समय पर अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ रे से साल 1999 में शादी की थी। एक्टर साल 2004 में दुनिया छोड़कर चले गए थे। शांति प्रिया की शादी महज पांच साल चल पाई थी। 

Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed