आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी करवा चौथ को लेकर काफी धूम देखने को मिलती है। एक्ट्रेसेस भी इस दिन को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं और अपने पतियों के लिए व्रत करती हैं। आज छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों से लेकर बड़े पर्दे की एक्ट्रेसेस तक ने करवा चौथ के दिन अपने हाथों में पिया का नाम की मेहंदी रचाई है। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
Karwa Chauth: मौनी रॉय से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ पर रचाई पिया के नाम की मेहंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय की यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने आज अपने पिया यानी सूरज नांबियार के नाम की मेहंदी रचा ली है और अपने इंस्टाग्राम से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। मौनी रॉय ने अपने एक हाथ में शिव-पार्वती बनवाए हैं, जबकि दूसरे हाथ में चांद देखती हुई महिला का डिजाइन बनवाया है।
Rakul-Jacky Wedding: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी! अभिनेत्री के भाई ने किया खुलासा
टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने साल 2021 नवंबर में नेवी ऑफिसर राहुल शर्मा संग शादी की थी। उनकी भी यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत मेहंदी लगाई है और साथ ही पति राहुल के नाम का R बड़े अक्षर में अपने हाथ में लिखवाया है।
Urvashi-Rishabh: करवा चौथ पर तन्हाई में ऋषभ पंत को खोजती दिखीं उर्वशी की नजरें? बोलीं- गुल-ए-गुलजार हो तुम
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हर साल पूरे उत्साह के साथ करवा चौथ मनाती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी से मेहंदी लगवाते हुए वीडियो साझा किया है। जिसमें वह अपने पैर और हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं।
Priyanka Chopra: करवा चौथ से पहले ही देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा,पीली साड़ी में आईं नजर
टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने भी करवा चौथ के मौके पर पति गुरमीत चौधरी के नाम की खूबसूरत मेहंदी लगाई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से साझा की हैं। बता दें की देबिना बनर्जी ने कुछ महीनों पहले एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था और अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
Karva Chauth 2022: दीपिका से करीना तक, करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये हसीनाएं, कुछ तो हो चुकी हैं ट्रोल