{"_id":"5e1457738ebc3e8791705faf","slug":"deepika-padukone-talking-about-her-tattoo-on-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दीपिका की गर्दन पर नहीं दिखा रणबीर के नाम का टैटू, पहली बार इस बारे में खुलकर बोलीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद दीपिका की गर्दन पर नहीं दिखा रणबीर के नाम का टैटू, पहली बार इस बारे में खुलकर बोलीं
Tue, 07 Jan 2020 03:33 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं । इस सिलसिले में वो देशे के अलग-अलग शहरों में जा रही हैं । पिछले दिनों दीपिका एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंची थीं । यहां वो साड़ी पहने नजर आई थीं । साथ ही बालों का बन बनाया था । इस दौरान दीपिका की गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू नजर नहीं आया ।
Deepika Padukone
- फोटो : twitter
दीपिका की ये तस्वीरें देखकर कयास लगाए जाने लगे कि दीपिका ने शादी के बाद रणबीर के नाम का टैटू हटवा लिया है । कुछ ने ये भी कहा कि दीपिका ने अपने टैटू को मेकअप से छिपाया है । अब दीपिका ने खुद इस पर रिएक्शन दिया है। इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि उनकी गर्दन पर टैटू दिखाई नहीं दे रहा है, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। क्या आपने सच में यह टैटू रिमूव करवा लिया है?
deepika padukone
- फोटो : social media
इस सवाल का दीपिका ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मेरे बाल फिलहाल मेरी शर्ट के अंदर टक किए गए हैं, इसलिए मुझे पता नहीं कि टैटू वहां पर है या नहीं।' बता दें कि दीपिका ने यह टैटू तब बनवाया था जब वो रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं । रणवीर सिंह से शादी के बाद उनकी गर्दन पर ये टैटू कम ही देखा जाता है। पिछले दिनों दीपिका से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल पूछा गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
दीपिका से एक रिपोर्टर ने पूछा, ऐसी अफवाह है कि आप प्रेग्नेंट हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, 'क्या मैं प्रेग्नेंट दिखती हूं?मैं आपसे पूछूंगी कि मैं फैमिली प्लानिंग करूं?अगर आप मुझे अनुमति देंगे तो मैं कुछ प्लान करूंगी। अगर मैं प्रेग्नेंट हूं, तो 9 महीने बाद आप खुद देख लेंगे'। बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। दीपिका के साथ ही फिल्म में अभिनेता विक्रांत मेस्सी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म से दीपिका बतौर प्रोड्यूसर भी फिल्म इंडस्ट्री में उतर गई हैं।
जेएनयू हिंसा पर बॉलीवुड रिएक्शन, आलिया भट्ट बोलीं- 'बंद करो सब ठीक होने का दिखावा'