फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर का JNUSU अध्यक्ष के खिलाफ FIR पर ट्वीट, 'देशद्रोही गरीब गुंडों को ठीक से लाठी भी....'

Tue, 07 Jan 2020 02:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
JNU Violence Javed Akhtar mocked Delhi Police over FIR file against JNUSU president Aishe Ghosh
Javed Akhtar,Aishe Ghosh - फोटो : amar ujala

रविवार को दिल्ली स्थित जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में घुसकर कुछ नकाबपोशों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। इन नकाबपोशों के हमले से 26 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। घायलों में महिला शिक्षक भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर हमला किया। हालांकि पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इतना ही नहीं पुलिस ने घायल जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है। जेएनयू में हुए इस पूरे मामले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

JNU Violence Javed Akhtar mocked Delhi Police over FIR file against JNUSU president Aishe Ghosh
Javed Akhtar - फोटो : Social Media

जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार उन्होंने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर दिल्ली पुलिस पर कटाक्ष किया है। जावेद अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, 'जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर पूरी तरह से समझ में आती है। कैसे वह अपने सिर के साथ एक राष्ट्रवादी, देश प्रेम की लोहे की रोड़ को रोकने की हिम्मत की। इन देशद्रोहियों ने हमारे बेचारे गुंडों को एक लाठी भी ठीक से नहीं मारी। वे हमेशा अपने शरीर को आगे रखते थे। मुझे पता है कि उन्हें चोट खाना पसंद है।' 

 

 
JNU Violence Javed Akhtar mocked Delhi Police over FIR file against JNUSU president Aishe Ghosh
javed akhtar - फोटो : file photo

इस कटाक्ष के साथ जावेद अख्तर ने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष की गिरफ्तारी का विरोध जताया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष और 19 अन्य छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर चार जनवरी को इन छात्रों द्वारा सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने के लिए दर्ज की गई है। इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन ने पांच जनवरी को पुलिस में की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Violence Javed Akhtar mocked Delhi Police over FIR file against JNUSU president Aishe Ghosh
आईशी घोष - फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय का सर्वर बंद कर दिया था। सर्वर बंद होने से विश्वविद्यालय के कामकाज के साथ विंटर सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन भी रुक गया। उधर, विश्वविद्यालय प्रसासन ने कहा कि वह सर्वर बंद करने वाले छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
JNU Violence Javed Akhtar mocked Delhi Police over FIR file against JNUSU president Aishe Ghosh
आईशी घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे छात्रों का एक गुट चेहरे पर कपड़ा और मास्क लगाकर सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन सिस्टम के कमरे में गया और पावर सप्लाई बंद कर दी। इसके साथ ही सर्वर भी बंद कर दिया। सर्वर बंद होने से रेजिस्ट्रेशन का काम रुक गया। विंटर सेमेस्टर के तहत सभी छात्रों को दोबारा रेजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए पांच जनवरी तक आखिरी मौका है। रजिस्ट्रेशन न करने वाले छात्रों का दाखिला रद्द हो जाता है।

पढ़ें: करण ने अजय देवगन को खुलेआम कहा था 'जीजू', काजोल के मना करने पर भी अब अभिनेता ने बोल दी ऐसी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed