फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी की तैमूर से तुलना और शिल्पा की रोमांटिक पोस्ट सहित मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sat, 09 Feb 2019 08:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 09 Feb 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone to deepa mehta here top 5 news
priyanka gandhi - फोटो : social media

तैमूर से प्रियंका गांधी की तुलना


सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पेपराजी के फेवरेट हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तैमूर से तुलना का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, बीजेपी सांसद पूनम महाजन के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। पूनम महाजन ने कांग्रेस की नई महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर अली खान से की है।

पढ़िए: तैमूर अली खान ने की राजनीति में एंट्री, इस बड़े नेता से हो रही है तुलना

deepika padukone to deepa mehta here top 5 news
Deepa Mehta - फोटो : file photo

दीपा मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
एकेडमी ऑफ कैनिडियन सिनेमा एंड टेलीविजन, फिल्ममेकर दीपा मेहता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। द कैनेडियन एकेडमी ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है। फायर, अर्थ और वाटर जैसी फिल्में बनाने वालीं दीपा मेहता ने सम्मान के लिए शुक्रिया कहा है। बता दें कि दीपा मेहता को उनकी फिल्मों को कनाडा के मनोरंजन इंडस्ट्री में अहम योगदान के लिए ये पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।

deepika padukone to deepa mehta here top 5 news
Albert Finney - फोटो : file photo

अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन
हॉलीवुड के मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि फिनी लंबे वक्त से किडनी कैंसर से जूझ रहे थे। फिनी को कैंसर होने की जानकारी लगभग आठ साल पहले हुई थी। अल्बर्ट ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे पहले पहचान 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से मिली थी। 

पढ़ें: ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, ऑस्कर के लिए चुने गए थे चार बार

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to deepa mehta here top 5 news
sania mirza - फोटो : file photo
सानिया मिर्जा की बनेगी बायोपिक फिल्म
बायोपिक पिल्मों के बीच अब भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के जीवन पर बनी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित फिल्म बनाएंगे। ग्रैंड स्लैम जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

पढ़ें: टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के जीवन पर बनेगी बायोपिक, रोनी स्क्रूवाला बनाएंगे फिल्म 
विज्ञापन
deepika padukone to deepa mehta here top 5 news
Rahul Roy - फोटो : file photo
राहुल रॉय का जन्मदिन आज
मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राहुल रॉय आज 51 साल के हो चुके हैं। पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बनने वाले राहुल आखिर कैसे इंडस्ट्री से गायब हो गए। राहुल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में आशिकी फिल्म से शुरू किया था। एक फिल्म से सुपरस्टार बनने वाले राहुल रॉय ने खुद भी नहीं सोचा था कि उन्हें सफलता इस कदर मिल जाएगी। हालांकि पहली फिल्म के बाद उनका करियर सफलता की ऊंचाईयां नहीं छू पाया।

पढ़ें: एक फिल्म के बाद गायब हुआ था ये सुपरस्टार, सालों बाद जब लौटे तो पहचानना भी हुआ मुश्किल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed