फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैटफाइट नहीं दोस्ती की मिसाल हैं ये अभिनेत्रियां, दीपिका की बेस्ट फ्रेंड ने इस फिल्म में साथ किया था काम

Mon, 25 Jan 2021 03:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 25 Jan 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone to kareena kapoor Bollywood actresses best friend
बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेांड्स - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में ऐसे कई पुरुष सितारे हैं जिनकी दोस्ती मशहूर हैं जैसे सलमान खान-अजय देवगन, शाहरुख खान-करण जौहर लेकिन आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि किसी भी अभिनेत्री की किसी अन्य अभिनेत्री से नहीं बनती। उनमें कैटफाइट होती रहती हैं। जब किसी फिल्म में दो या उससे ज्यादा अभिनेत्रियां होती हैं तो उनसे सवाल भी यही पूछा जाता है कि क्या वो अच्छे दोस्त हैं। हालांकि यह धारणा सही नहीं है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो बेस्ट फ्रेंड्स हैं। इनमें से कई तो आए दिन पार्टियां करती दिखती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों की जोड़ियों पर जो पक्की दोस्त हैं।

Deepika padukone to kareena kapoor Bollywood actresses best friend
दीपिका पादुकोण और शहाना गोस्वामी - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण और शहाना गोस्वामी
दीपिका और शहाना ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वे साथ में स्कूबा डाइव, हैंगआउट और अपने राज एक दूसरे से साझा करतीं हैं। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि शहाना गोस्वामी मेरी बेस्ट फ्रेंड है। मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि इस इंडस्ट्री में होने के नाते हम यह कभी प्लान नहीं बना सकते कि कौन आपका दोस्त बनेगा और कौन छोड़ जाएगा। वह मेरी शुरुआती फिल्मों में मेरी को-स्टार थी। हम अच्छे दोस्त बन गए।‘ दोनों ने साथ में फिल्म ब्रेक के बाद में काम किया था।

Deepika padukone to kareena kapoor Bollywood actresses best friend
ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा सालों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। प्रीति, ऐश्वर्या को कूल मदर कहती हैं। साल 2008 में प्रीति, ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में वर्ल्ड टूर पर भी गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone to kareena kapoor Bollywood actresses best friend
तब्बू और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम

तब्बू और फराह खान
बॉलीवुड में तब्बू और फराह खान की जोड़ी मशहूर है। इन दोनों के साथ सानिया मिर्जा की भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। तीनों कई बार साथ में हैंगआउट करती देखी जाती हैं। तब्बू बहुत अच्छा बिरयानी बनाती हैं ऐसे में जब भी कोई खास मौका होता है फराह उनके घर जरूर पहुंचती हैं।

विज्ञापन
Deepika padukone to kareena kapoor Bollywood actresses best friend
दोस्तों के साथ पार्टी करतीं करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

कपूर और अरोड़ा बहनें
बॉलीवुड में कपूर और अरोड़ा बहनों की दोस्ती मशहूर है। फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है जहां प्रोफेशनल लाइफ की वजह से निजी जिंदगी में भी बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती सालों से बरकरार है। चारों अक्सर साथ में हैंगआउट करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed