बॉलीवुड में फोटोशूट की अपनी अहमियत है। किसी भी फिल्म के ऑडिशन्स के लिए सबसे पहले पोर्टफोलियो मांगा जाता है। इसके जरिए कलाकार स्क्रीन पर कैसा लगेगा, निर्माता-निर्देशक इसका अंदाजा लगाते हैं। इंडस्ट्री में वैसे तो एक से एक बड़े फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर्स हैं लेकिन इनमें एक नाम सबसे बड़ा है डब्बू रतनानी। डब्बू रतनानी ने इंडस्ट्री में तमाम बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों के फोटोशूट किए है। डब्बू रतनानी हर साल टॉप अभिनेत्रियों को लेकर अपने कैलेंडर के लिए फोटोशूट करते हैं। ये कैलेंडर अपनी हॉटनेस को लेकर हर साल खासी चर्चाओं में भी रहता है। फोटोशूट कराने वाली इन अभिनेत्रियों में ए ग्रेड के कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए आज जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है।
फोटोशूट: वो अभिनेत्रियां जो डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए हुईं बोल्ड, देखकर हैरान हुए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में सबसे नया नाम कबीर सिंह की प्रीति यानि किराया आडवाणी का है। साल 2020 में उन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए काफी बोल्ड फोटोशूट कराया था। इस फोटोशूट में उन्होंने पत्ती को अपने कपड़े के तौर पर इस्तेमाल किया था। इस फोटोशूट के बाद बी टाउन में उनको लेकर काफी चर्चाएं हुईं।
इस साल सनी लियोनी डब्बू रतनानी के आने वाले कैलेंडर फोटोशूट का हिस्सा होंगी। वो इस फोटोशूट में टॉपलैस नजर आएंगी जिसमें उन्होंने खुद को एक बड़े हैट से ढका है।
दीपिक पादुकोण
डब्बू रतनानी के फोटोशूट के लिए दीपिका पादुकोण जैसी टॉप एक्ट्रेस ने भी बोल्ड फोटो खिंचवाए हैं। डब्बू के कैलेंडर के लिए खीचें गए इस फोटो में दीपिका एक कुर्सी पर टॉपलैस बैठी दिखाई दी थीं।
परिणिति चोपड़ा
इस साल हुए डब्बू रतनानी के कैलेंडर फोटोशूट में परिणिति चोपड़ा भी हिस्सा बनीं। कैलेंडर के लिए खींचे गए फोटो में परिणिति एक पीले रंग की वैगन में बेहद हॉट अंदाज में बैठी दिखाई दीं थी।