फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: शोषण का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, सुनाई आपबीती तो दंग रह गए दर्शक

Thu, 25 Nov 2021 05:02 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 25 Nov 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone to sushmita sen these actresses talked about molestation and harrasment
स्वरा भास्कर, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दुनिया में जितनी अच्छाईयां हैं उतनी बुराईया भी हैं और कई बार कुछ बुरी बातों का सामना आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी करना पड़ता है। आज के जमाने से नहीं बहुत पहले समय से लड़कियां और महिलाएं यौन शोषण  और दूसरे भी कई तरह के शोषण का शिकार होती रही हैं। पहले जहां बहुत से लोग ऐसी बातें छिपा लेते थे तो वहीं अब महिलाएं खुलकर इसका विरोध भी कर रही हैं और इन बातों को सामने भी ला रही हैं।



शोषण का शिकार हो चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि टीनएज लड़कियां यौन शोषण का बहुत ज्यादा सामना करती हैं। बॉलीवुड की बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उम्र के किसी ना किसी मोड़ पर ऐसी ही घटिया हरकत का सामना करना पड़ा था।इन अभिनेत्रियों ने अपनी कहानी भी बताई और लोगों को यह भी बताया कि कैसे इन हादसों से चुप नहीं होना चाहिए बल्कि इनका सामना करना चाहिए।

Deepika padukone to sushmita sen these actresses talked about molestation and harrasment
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

दीपिका को अक्सर मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा करते सुना गया है। हालांकि एक बार उन्होंने यौन शोषण का दुख भी साझा किया था। दीपिका ने कहा, 'मैं 14-15 साल की थी। एक शाम मैं अपने परिवार के साथ बाहर थी। हम रेस्टोरेंट से लौटे थे। मेरी बहन और पिता आगे चल रहे थे और मैं मां के साथ पीछे। अचानक से एक लड़के ने मुझे पीछे से छुआ और भागा। उस समय मैं ऐसा सोच सकती थी कि यह बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसका कॉलर पकड़ा और बीच रास्ते में थप्पड़ जड़ दिया'।

Deepika padukone to sushmita sen these actresses talked about molestation and harrasment
सुष्मिता सेन - फोटो : instagram/sushmitasen47

सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता ने बताया था कि, 'एक इवेंट में महज 15 साल के लड़के ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। मैंने जब उसका हाथ पकड़ा तो देखा कि वह तो बिल्कुल बच्चा था। मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी लेकिन उसकी उम्र देखकर मैंने सिर्फ धमकी दी। मैंने उसका कॉलर पकड़ा और भीड़ के सामने ले जाकर बोली- अगर मैंने अभी इसकी शिकायत कर दी तो तुम्हारी जिंदगी खत्म हो जाएगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone to sushmita sen these actresses talked about molestation and harrasment
सोनम कपूर - फोटो : Social Media

सोनम कपूर

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर सोनम कपूर भी इसका सामना कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह महज 13 साल की थीं तब किसी ने उनके साथ नीच हरकत  की थी। उन्होंने कहा कि, 'मैं दोस्तों के साथ जा रही थी तभी पीछे से एक शख्स ने उन्हें गंदे तरीके से छुआ था। मैं डर के मारे कांपने लगी थी। उस वक्त मैंने कुछ नहीं कहा क्योंकि मेरे मन में ये बात बैठी थी कि शायद मैंने कुछ गलत किया होगा'।

विज्ञापन
Deepika padukone to sushmita sen these actresses talked about molestation and harrasment
फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram

फातिमा सना शेख

दंगल फिल्म से सनसनी मचा चुकी अभिनेत्री फातिम सना शेख भी ऐसे बुरे हादसे का सामना कर चुकी हैं। फातिमा ने बताया था कि जब वह 3-4 साल की थी तो उनके साथ यौन शोषण किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed