फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TikTok वीडियो के चलते ट्रोल हुईं 'छपाक' अभिनेत्री दीपिका, यूजर बोला- 'पीड़ित महिलाओं के बारे में..'

Sun, 19 Jan 2020 03:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 19 Jan 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone trolled for TikTok challenge on her Chhapaak look
छपाक का टिक टॉक चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से ट्रोलर्स के निशाने पर बनी हुई हैं। किसी न किसी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर से दीपिका पादुकोण ट्रोल हो रही हैं और इस बार वजह है अभिनेत्री का लेटेस्ट टिक टॉक वीडियो।

Deepika Padukone trolled for TikTok challenge on her Chhapaak look
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण ने टिक टॉक पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया यूजर को एक चैलेंज दिया, जिसमें उन्हें अभिनेत्री की फिल्मों के तीन लुक कॉपी करने थे। जिसमें दीपिका की हालिया रिलीज फिल्म छपाक भी शामिल थी। सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका की ओम शांति ओम, पीकू और छपाक के किरदार का लुक कॉपी किया।

Deepika Padukone trolled for TikTok challenge on her Chhapaak look
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

इस वीडियो को ही लेकर दीपिका ट्रोल हो गईं हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने दीपिका के टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'नहीं दीपिका, यह प्रोमो अच्छा या प्यारा नहीं है। यह असंवेदनशील और भयावह है। फिल्म आपके और आपके मेकअप के बारे में नहीं थी। यह अपनी जिंदगी में आहत हुई एक महिला के बारे में थी और उसकी तरह पीड़ित महिलाओं के बारे में, जिनके निशान आपके मेकअप से नहीं मिटाए जा सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone trolled for TikTok challenge on her Chhapaak look
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

वहीं एक और यूजर ने दीपिका को ट्विटर पर ही टैग करते हुए लिखा, 'किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए इतनी गिरी हुई हरकत करना, कहीं से भी ठीक नहीं है। आपको ये करने से पहले सोचना चाहिए था, वरना अब आपको माफी मांगनी चाहिए। सब कुछ ट्रेंड नहीं होता है।'

विज्ञापन
Deepika Padukone trolled for TikTok challenge on her Chhapaak look
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता महिला 'मालती' का किरदार निभा रही हैं। छपाक ने अभी तक कुल 28. 38 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज के वक्त दीपिका जेएनयू पहुंची थीं, जिसके चलते वो सोशल मीडिया के साथ ही साथ कई बॉलीवुड सितारों के भी निशाने पर आ गईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed