{"_id":"6055c5f58ebc3e8ccc4c583b","slug":"deepika-padukone-upcoming-film-the-intern-in-which-amitabh-bachchan-is-playing-the-key-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू हुई दीपिका पादुकोण की इस कमाल फिल्म की हलचल, ऋषि कपूर के रोल में महानायक के आने की उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर शुरू हुई दीपिका पादुकोण की इस कमाल फिल्म की हलचल, ऋषि कपूर के रोल में महानायक के आने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमाम वित्तीय दिक्कतों के चलते भले वार्नर ब्रदर्स और यूनीवर्सल पिक्चर्स ने तमाम देशों में अपना काम साझे में मिलकर चलाने का फैसला किया हो, लेकिन इस कंपनी ने अपने सारे पुराने वादों का सम्मान करने का फैसला किया है। इसी के चलते अब दीपिका पादुकोण की उस फिल्म पर भी काम फिर से शुरू हो गया है जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ काम करने वाली थीं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की बहुत ही प्यारी फिल्म ‘द इंटर्न’ की रीमेक के लिए दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन को लिए जाने की चर्चा मुंबई में जोरों पर है। इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने अमिताभ बच्चन के कार्यालय और डिजनी इंडिया के आधिकारिक प्रवक्ता से भी बात की। पता चला कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा से पहले ये लोग कुछ भी कहने की सूरत में नहीं हैं। हालांकि, फिल्म के सह निर्माता सुनीर खेत्रपाल के करीबी सूत्र बताते हैं कि अमिताभ ने इस फिल्म के लिए अपनी रजामंदी दे दी है।
3 of 5
सुनीर खेत्रपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द इंटर्न’ का रीमेक सुनीर खेत्रपाल वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर ही कर रहे हैं। उनका इरादा इस कंपनी की क्लासिक अंग्रेजी फिल्मों को हिंदी में बनाने का है। वह ‘इंटरनल अफेयर्स’ का हिंदी रूपांतरण बनाने की कोशिशें भी अरसे से करते रहे हैं। सुनीर बैंकिंग उद्योग से फिल्म निर्माण में आए हैं। उन्होंने इस तरह की फिल्मों के लिए एक बड़ा फंड भी अपने अंतर्राष्ट्रीय संपर्कों से स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वार्नर ब्रदर्स ने पिछले साल जनवरी में फिल्म ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक का एलान किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ ऋषि कपूर लीड रोल करने वाले थे। ओरीजनल फिल्म में ये किरदार एनी हैथवे और रॉबर्ट डि नीरो ने निभाए हैं। लेकिन, ऋषि कपूर के निधन के बाद ये फिल्म हाशिये पर चली गई थी। अब ऋषि कपूर की एक फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में उनके हिस्से का बचा हुआ काम परेश रावल ने पूरा किया है। और, फिल्म ‘द इंटर्न’ की रीमेक में अमिताभ बच्चन के आने की चर्चा है।
विज्ञापन
5 of 5
यूनिवर्सल और वार्नर ब्रदर्स
- फोटो : लोगो
दरअसल, ये हलचल हॉलीवुड की मशहूर कंपनियों वार्नर ब्रदर्स यूनीवर्सल पिक्चर के पिछले साल हुए मर्जर की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शुरू हुई है। दोनों कंपनियों ने खर्चे बचाने के लिए तमाम देशों में अपना कारोबार एक ही दफ्तर से करने का फैसला किया था। कुछ देशों में इसके चलते वार्नर ब्रदर्स के दफ्तर बंद हुए तो कुछ में यूनीवर्सल के। भारत में यूनीवर्सल पिक्चर्स ने अपने सारे स्टाफ की छुट्टी कर दी और अब उसका पूरा काम वार्नर ब्रदर्स के दफ्तर से ही होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।