बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान बी-टाउन के नए दौर की सबसे उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। छोटे नवाब सैफ अली खान की बेटी के तौर पर पेश की जाने वालीं सारा को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में देकर उन्होंने कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया है। साथ ही सारा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वे अपनी फोटोज और वीडियो डालकर फैंस संग जुड़ी रहती हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी प्रस्तुति और प्रस्ताव की काफी चर्चा हो रही है।
लाल जोड़े में दुल्हन बनीं सारा अली खान, खुद को सुशील, घरेलू, और संस्कारी लड़की बताकर पूछा- कोई प्रपोजल है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सारा अली खान ने अपनी फोटो शेयर कर प्रपोजल के लिए पूछ डाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘सुशील, घरेलू, संस्कारी लड़की के लिए कोई शादी का प्रस्ताव है?’ बस सारा ने ये लिखकर तो इंस्टाग्राम पर मानो संग्राम छेड़ दिया हो। उनके पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं उनके फैंस तो उन्हें राजकुमारी तक बताते नजर आए। अभिनेत्री के चाहने वालों ने कमेंट में खूब प्यार लुटाया।
सारा अली खान ने लहंगा पहने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तीनों में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। गहरे मैरून व सुनहरे रंग के लहंगे और उसपर हल्के आसमानी रंग के दुपट्टे में वे अपने लुक से कहर ढा रही हैं। सारा ने गले में नगों से जड़ा भारी-भरकम हार पहन रखा है। कानों में बड़े आकार के टॉप्स और मांग में दुपट्टे से मैच करता हल्की आसमानी रंग की मोतियों वाला टीका उनके माथे पर खूब चमक रहा है।
अभिनेत्री के आउटफिट से हटकर मेकअप पर नजर डालें तो यह लहंगे की तरह भारी नहीं है। उनके मेकअप को पूरे लुक को ध्यान में रखकर तय किया गया है। सारा ने लहंगे के रंग से हल्की लिपस्टिक लगाई है और आंखों का स्मोकी आई मेकअप उनकी सुंदरता बढ़ा रहा है।
बता दें कि सारा अली खान इससे पहले भी लहंगे में फोटोशूट करवा चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्ममेकर आनंद एल राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अतरंगी रे' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष भी उनके साथ फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसकी रिलीज डेट 6 अगस्त को तय की गई है।