{"_id":"6055bc968ebc3ee64d5ddff4","slug":"priyanka-chopra-new-indian-restaurant-sona-inside-photos-actress-shares-the-link-of-hotel-s-website","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंदर से बेहद खूबसूरत दिखता है प्रियंका चोपड़ा का नया रेस्टोरेंट 'सोना', देखें INSIDE तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंदर से बेहद खूबसूरत दिखता है प्रियंका चोपड़ा का नया रेस्टोरेंट 'सोना', देखें INSIDE तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा न्यू इंडियन रेस्तरां 'सोना'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं विदेश में भी खूब नाम कमा रही हैं। हॉलीवुड में एंट्री के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस की दुनियाभर में खूब फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने अपना संस्मरण 'अनफिनिश्ड' भी रिलीज किया था। अब उन्होंने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम सोना (Sona) रखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। साथ ही प्रियंका ने इसका प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने रेस्टोरेंट की वेबसाइट का लिंक साझा किया है जिसमें उसके इंटीरियर की झलक देखने को मिल रही है।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट
- फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट के इंटीरियर पर खासा ध्यान दिया है। भले ही रेस्टोरेंट छोटा हो लेकिन उसकी खूबसूरती और खाने के मेन्यू में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि इसकी शुरुआत मार्च के अंत तक होगी लेकिन उससे पहले ही सोना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं सोना की एक झलक देखने के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा का रेस्टोरेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में सोना की सजावट देखते ही बन रही है। रेस्टोरेंट की लाइटिंग भी इसे कॉम्पलिमेंट कर रही है। वहीं सीटिंग अरेंजमेंट पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। यह दो तरीके से रखी गई है। एक तरफ मेज कुर्सी और दीवार से सटे बेंच हैं तो दूसरी तरफ सोफा और टेबल देखने को मिलेंगे। वहीं खाने के मेन्यू पर भी खूब मेहनत की गई है और रेस्टोरेंट के चीफ शेफ हरी नायक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस
- फोटो : Instagram
बता दें कि कुछ समय पहले प्रियंका ने पति निक के साथ रेस्टोरेंट की पूजा करते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी दी थी कि उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय खाने के लिए रेस्टोरेंट खोला है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि प्रियंका अब विदेशी स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका एक सफल अभिनेत्री होने के साथ साथ एक सफल निर्माता भी हैं। उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर ऑस्कर 2021 के लिए नॉमिनेट हुई है। इसके बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।