सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले पांच विवादों में फंसी दीपिका की 'छपाक', लक्ष्मी अग्रवाल के फीस मामले ने भी पकड़ा तूल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 09 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Vikrant Massey Chhapaak film 5 controversy
Deepika Padukone Chhapaak - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई है। ताजा मामला एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ने वाली वकील अपर्णा भट्ट से जुड़ा है। वकील अपर्णा ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की है। अपर्णा ने इस याचिका में कहा है कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है। इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए। जानें अब तक दीपिका की छपाक किन किन विवादों से घिर चुकी है। 

Trending Videos
Deepika Padukone Vikrant Massey Chhapaak film 5 controversy
deepika padukone jnu violence - फोटो : सोशल मीडिया

पहला विवाद 
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी सात जनवरी की देर शाम जेएनयू कैंपस पहुंची थीं। दीपिका हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं और विरोध जताया। दीपिका के विरोध प्रदर्शन में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म 'छपाक' का विरोध हो रहा है। जिसके बाद सिनेमाजगत के नामचीन सितारे दीपिका के समर्थन में उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Vikrant Massey Chhapaak film 5 controversy
जेएनयू पहुंची दीपिका - फोटो : अमर उजाला

दूसरा विवाद
दीपिका के जेएनयू कैंपस जाने के बाद सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। इस बीच एक और नया विवाद भी खड़ा हो गया। यह विवाद छपाक फिल्म से ही जुड़ा है। कहा जा रहा है कि लक्ष्मी अग्रवाल पर नदीम खान नामक शख्स ने तेजाब फेंका था तो उनकी बायॉपिक 'छपाक' में उस किरदार का नाम क्यों बदल दिया गया?

Deepika Padukone Vikrant Massey Chhapaak film 5 controversy
Press conference - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तीसरा विवाद
लेखक और फिल्मकार राकेश भारती ने मुंबई में 'छपाक' के मेकर्स द्वारा उनकी कहानी चुराए जाने के आरोप को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मीडिया के सामने उन्होंने अपने वकील अशोक सरावगी के साथ फिल्म रिलीज से पहले उन्हें कहानी का श्रेय देने की मांग की थी। इस पूरे मामले के कानूनी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए राकेश भारती के वकील अशोक सरोवगी ने कहा- 'इस मामले में हमारी दो मांग हैं। पहली, राकेश भारती को बिना श्रेय दिए फिल्म को रिलीज ना होने दिया जाए। दूसरी इस अपराध में शामिल लोगों को सजा मिले।' फिल्मकार राकेश भारती ने कहा, 'यह लड़ाई उनके लिए पैसे की नहीं है। बल्कि हक की है। हर बार लेखकों का हक छीना जाता है। मेरी 'छपाक' से जुड़े गुलजार साहब से भी अपील है कि वह लेखक के तौर पर इस लड़ाई में साथ दें और मुझे इंसाफ दिलाए।'

विज्ञापन
Deepika Padukone Vikrant Massey Chhapaak film 5 controversy
छपाक - फोटो : Social Media

चौथा विवाद
'छपाक' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद ऐसी खबरें आईं कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के मेकर्स से खुश नहीं हैं। बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट के मुताबिक लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म के लिए मिली फीस पर नाराज हैं। लक्ष्मी को फिल्म के कॉपीराइट के लिए 13 लाख रुपये दिए गए थे। जिस वक्त लक्ष्मी को यह रकम दी गई थी उस समय वह खुश थीं। अब वो ज्यादा पैसों की मांग कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मी की इसी मांग की वजह से उनके और 'छपाक' की टीम के साथ उनका विवाद चल रहा है। हालांकि लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इस खबर को झूठा बताया था। 

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' कानूनी पचड़े में फंसी, लक्ष्मी अग्रवाल की वकील ने दायर की याचिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed