जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जेएनयू कैंपस गई थीं। जहां पर दीपिका ने हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। दीपिका के इस कदम की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी फिल्म 'छपाक' का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान की ओर से एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्टीट में पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने ऐसी गलती कर दी जिसकी वजह से उनका यह ट्वीट चर्चा में आ गया।
दीपिका पादुकोण की तारीफ करते ही ट्रोल हुआ पाकिस्तान, जल्दबाजी में ट्वीट करना पड़ा डिलीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह ट्वीट पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता आसिफ गफूर ने किया था। आसिफ गफूर ने दीपिका के जेएनयू कैंपस पहुंचने की तारीफ की थी। हालांकि उन्होंने ट्वीट करते हुए ऐसी गलती कर दी जिससे उनकी किरकिरी हो गई। गफूर ने इस ट्वीट में दीपिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिख दी थी। गफूर के इस पोस्ट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इसके बाद जल्दबाजी में गफूर ने इस ट्वीट को हटा दिया।
गफूर ने ट्वीट किया था- 'सच और युवाओं के लिए खड़े होने के लिए शाबाश दीपिका पादुकोण। मुश्किल वक्त में आपने अपनी बहादुरी साबित की है और सम्मान हासिल किया है।' मानवता सबसे ऊपर है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है कि पाकिस्तान की किरकिरी हुई हो। इसके पहले भी उन्हें कई बार ट्रोल किया जा चुका है।
दीपिका पादुकोण के जेएनयू कैैंपस पहुंचने के बाद बॉलीवुड सितारे भी उनके समर्थन में आ गए हैं। कई सितारों ने दीपिका का सोशल मीडिया पर समर्थन किया और उनकी बहादुरी की सराहना की। इन सितारों में सिमी ग्रेवाल, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, लीजा रे, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा का नाम शामिल है।
दीपिका की फिल्म 'छपाक' दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म समीक्षकों ने फिल्म का रिव्यू दिया है। समीक्षकों ने दीपिका और मेघना की फिल्म की जमकर तारीफ की। वहीं अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छपाक' को चार स्टार मिले हैं।
Chhapaak Review: दीपिका और मेघना की जुगलबंदी ने किया कमाल, तपाक से देख आइए छपाक