फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने रिसेप्शन में पहनी थीं अब तक की सबसे महंगी साड़ी, स्टोर पर हो रही है एडवांस बुकिंग

Fri, 23 Nov 2018 09:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone wear 3 Lakh rupees saree in Bengaluru reception all sarees sold out in store
deepika and ranveer - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के फंक्शन से लेकर बंगलूरू रिसेप्शन तक की एक-एक तस्वीर ने फैंस को इस कपल का दीवाना बना दिया है। यह दोनों कपल हर लुक में न केवल रॉयल लग रहे थे बल्कि इनके ड्रेस ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। दीपिका ने कोंकणी शादी में जरी कांजीवरम साड़ी पहनी थीं तो वहीं सिंधी शादी में लहंगा। जबकि बंगलूरू रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनीं। खबरों की मानें तो दीपिका की इस साड़ी का क्रेज लोगों के बीच बहुत है। यहां तक कि स्टोर से सारी साड़ियां भी बिक चुकी हैं।  

Deepika Padukone wear 3 Lakh rupees saree in Bengaluru reception all sarees sold out in store
ranveer-deepika

Zoom टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक फैंस में दीपिका की इस साडी़ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अंगाड़ी गैलेरिया से दीपिका की मां ने यह साड़ी ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक स्टोर से इस साड़ी के सारे पीस बिक चुके हैं। स्टॉक खत्म होने के बाद भी लोग अपने फोन नंबर्स देकर गए हैं ताकि साड़ी आ जाए तो उन्हें जानकारी दे दी जाए। सूत्रों की मानें तो दीपिका की सिल्क गोल्डन साड़ी की कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए है। 

Deepika Padukone wear 3 Lakh rupees saree in Bengaluru reception all sarees sold out in store
DEEPIKA RANVEER - फोटो : SELF

इस साड़ी के साथ दीपिका ने रॉयल टच देते हुए मोतियों का हार मांग में सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया। जबकि रणवीर ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहने हुए थे। दीपिका पादुकोण के बंगलूरू रिसेप्शन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठे। लोगों ने तस्वीरें देखकर कहा कि दीपिका ने अनुष्का शर्मा को कॉपी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone wear 3 Lakh rupees saree in Bengaluru reception all sarees sold out in store
deepika padukone look - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर दोनों को कंपेयर किया जाने लगा। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने दिल्ली वाले रिसेप्शन में रेड कलर की साड़ी पहनी थी। साथ ही गले में चोकर के साथ बालों का टाइट बन बनाकर मांग में सिंदूर लगाया था। वहीं विराट ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए थे। अब जब दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन हुआ तो उनकी तुलना विरुष्का से होने लगी।

विज्ञापन
Deepika Padukone wear 3 Lakh rupees saree in Bengaluru reception all sarees sold out in store
deepika ranveer - फोटो : instagram

फिलहाल बंगलूरू में रिसेप्शन देने के बाद दीपवीर मुंबई लौट चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। 28 नवंबर को यह दोनों मुंबई के ग्रैंड हयात में दूसरा रिसेप्शन दे रहे हैं। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस शादी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। कहा जा रहा है इस रिसेप्शन में करीब 3000 लोग शामिल होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed