सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 15वें दिन हुआ ऐसा हाल, अब तो सिनेमाघर मालिक भी मांगने लगे रिफंड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan aamir amitabh film box office collection day 15
Thugs Of Hindostan - फोटो : yash raj films

यशराज बैनर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो रखा है। फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। ऐसे में इसकी कमाई में और गिरावट होने का अनुमान है। बीते दो हफ्तों के कलेक्शन पर नजर डालें तो महज कुछ लाख ही कमाने में कामयाब रही।

Trending Videos
thugs of hindostan aamir amitabh film box office collection day 15
Thugs Of Hindostan - फोटो : yash raj films

अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स से सजी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए एक राहत की बात ये है कि इस शुक्रवार कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, हालांकि फिल्म को निगेटिव माउथ ऑफ पब्लिसिटी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की राह इतनी भी आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan aamir amitabh film box office collection day 15
Badhaai ho - फोटो : instagram

फिल्म रिलीज के 13वें दिन केवल 60 लाख रुपये कमाने में सफल रही। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म ने कुल 147.30 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। जहां बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई में लगातार गिरावट जारी है तो वहीं 25 करोड़ में बनी आयुष्मान खुराना की बधाई हो 5वें हफ्ते भी रफ्तार बनाए हुए है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, बधाई हो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 158.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। 



 

thugs of hindostan aamir amitabh film box office collection day 15
Thugs Of Hindostan - फोटो : yash raj films

240 करोड़ के बजट में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए एक बुरी खबर ये है कि फिल्म भले ही अपने डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स बेचकर कमाई निकाल ले, लेकिन सिनेमाघर मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा है। खबर है कि सिनेमाघर मालिक अब यशराज बैनर से रिफंड की मांग कर रहे हैं। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन यशराज बैनर ने ही किया है ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म से अच्छी कमाई होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
thugs of hindostan aamir amitabh film box office collection day 15
Thugs Of Hindostan - फोटो : yash raj films

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ-आमिर के अलावा कटरीना और फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7,000 स्क्रीन्स मिले। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed