फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

Fri, 05 Oct 2018 01:34 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone will be seen in the role of acid attack victim Laxmi Agrawal
दीपिका पादुकोण - फोटो : self

फिल्म 'पद्मावत'  में रानी का किरदार निभा चुकी दीपिका पादुकोण अब अपनी अपकमिंग फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आएंगी। बता दें 'पद्मावत' के बाद दीपिका ने यह पहली फिल्म साइन की हैं जिसमें  दीपिका फिल्म लीड रोल भी करेंगी, साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगी। 


 
Deepika Padukone will be seen in the role of acid attack victim Laxmi Agrawal
laxmi aggarwal

इस फिल्म की डायरेक्टर हैं मेघना गुलजार। इसे पहले मेघना ने फिल्म 'राजी' को डायरेक्ट किया था। फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ हैं। 

Deepika Padukone will be seen in the role of acid attack victim Laxmi Agrawal
f

लंबे समय से दीपिका ने किसी भी फिल्म के लिए हां नही बोला था, लेकिन जब उनसे इस प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब मैंने इसकी कहानी सुनी तो मैं अंदर तक हिल गई और मेरी आंखों से आंसू छलक गए। इस कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया। यह सिर्फ हिंसा की नहीं, बल्कि साहस, जीत, संघर्ष की कहानी है और फिर मैं इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone will be seen in the role of acid attack victim Laxmi Agrawal
दीपिका पादुकोण

दीपिका ने लक्ष्मी की तारीफ करते हुए बताया कि लक्ष्मी ने इस घटना के बाद कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। उसने खुद को संभालते हुए आगे बढ़ाना सीखा और एसिड अटैक पीड़िताओं की मदद करनी शुरू कर दी। उनका 'स्टॉप सेल एसिड' मुहिम बहुत कामयाब रहा। दीपिका ने बताया मुझे इस किरदार को निभाने में खुद पर गर्व महसूस हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed