फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को डेट करना चाहती हैं छोटी बहन, जानकर आलिया हो सकती हैं नाराज

Fri, 09 Feb 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone younger sister Anisha wants to date with Ranbir Kapoor
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और उनकी छोटी बहन अनीषा भले ही प्रोफेशनली तौर पर एक दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन उन दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची अनीषा ने दीपिका के सामने अपने एक ऐसे सपने के बारे में बताया जिसे जानकर नेहा भी हैरान रह गईं। 
Deepika Padukone younger sister Anisha wants to date with Ranbir Kapoor
Anisha Padukone
अनीषा उम्र में दीपिका से 5 साल छोटी हैं। वह एक खिलाड़ी है और गोल्फ खेलती है। अनीषा हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहती है और यह पहला मौका था जब वो किसी टॉक शो का हिस्सा बनीं। इस मौके पर उन्होंने अपने से जुड़े एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर नेहा को यकीन नहीं हुआ।
 
Deepika Padukone younger sister Anisha wants to date with Ranbir Kapoor
anisha padukone
दरअसल, नेहा ने अनीषा से पूछा कि वह दीपिका के किस दोस्त को डेट करना चाहती हैं? नेहा के यह पूछते ही अनीषा ने कहा कि वह ब्रेडली कूपर को डेट करना चाहती हैं ताकि उन्हें बता सकूं कि वह अब दीपिका के दोस्त नहीं है। तभी दीपिका ने बताया कि अनीषा रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone younger sister Anisha wants to date with Ranbir Kapoor
Ranbir kapoor
इसी बात पर नेहा ने अनीषा से पूछा कि क्या वह रणबीर कपूर के साथ डेट पर जाएंगी? तभी अनीषा ने कहा कि उनके साथ डेट पर कौन नहीं जाना चाहता। आपको बता दें, दीपिका और रणबीर के रिलेशनशिप की खबरें साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' से जोर पकड़ी थी। जिसके कुछ साल बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि इन दोनों ने ब्रेकअप के बाद 'तमाशा' फिल्म एक साथ की थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed