फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद पहली बार फैंस के सामने आएंगे दीपवीर, खत्म हो जाएगा स्मृति ईरानी का इंतजार

Thu, 15 Nov 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Deepika Pdukone and Ranveer Singh may share wedding picture today
Deepika ranveer and smriti - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस शादी की पहली तस्वीर देखने के लिए बेसब्र हैं। इन दोनों की शादी वैसे तो प्राइवेट अफेयर था इसके बावजूद दोनों की शादी की कई तस्वीरें सामने आईं। दूल्हा और दुल्हन की साफतौर पर तो नहीं लेकिन कुछ तस्वीरें मंडप की जरूर दिखीं। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर छतरी के नीचे खड़े हुए दिखाई दिए। खबरों की मानें तो फैंस का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि अब से कुछ घंटों बाद दीपवीर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर करने वाले हैं। 

Deepika Pdukone and Ranveer Singh may share wedding picture today
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : twitter

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका-रणवीर शाम को 6 बजे सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करें। शादी से पहले ही दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से गुजारिश की थी कि वह शादी की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं करेंगे। 

Deepika Pdukone and Ranveer Singh may share wedding picture today
deepika, ranveer - फोटो : Instagram

जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जिंदगी के यादगार पलों को मशूहर फोटोग्राफर विशाल पंजाबी ने कैमरे में कैद किया है। शादी की तस्वीरों को आधिकारिक तौर पर दीपिका और रणवीर ने अभी तक तो शेयर नहीं किया है लेकिन कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लड़कीवाले और लड़केवाले ग्रुप ने साझा की हैं। जिसमें से एक तस्वीर में दीपिका छाते से मुंह को छिपाते हुए दिखीं तो वहीं रणवीर की शेरवानी वाला लुक भी सामने आया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Firstglimpse of the #groom #ranveer ... Can't wait any longer... . . . . . . #TrendingMoron #deepveerkishaadi #deepveer #lovecouples #bollywoodgossip #Bollywood #wednesdaywedding #deepikaranveer #deepveerwedding

A post shared by Trending Moron (@trendingmoron) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer deepika - फोटो : Instagram

दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीर का आम हो या खास हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक फनी पोस्ट किया। स्मृति ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर कंकाल की तस्वीर के साथ किया। स्मृति ने लिखा - 'जब आप दीपिका और रणवीर की तस्वीर लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हों।' रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद मेहमानों के लिए दीपवीर ने ग्रैंड पार्टी भी रखी है। भारतीय समयानुसार यह पार्टी शाम 7 बजे है जबकि इटली के समय के मुताबिक 4 बजे तक होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#when you have waited for #deepveer #wedding #pics for too longgggg 🤦♀️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

विज्ञापन
Deepika Pdukone and Ranveer Singh may share wedding picture today
deepika ranveer - फोटो : File Photo

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी का आयोजन दो दिन तक चल रहा है। 14 नवंबर को इन दोनों ने कोंकणी रीति से शादी की तो वहीं 15 नवंबर को सिंधी रीति से कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सिंधी रिवाज से हो रही शादी में विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका इस दिन लहंगा पहन रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed