{"_id":"5bed1f01bdec2269625f6bd1","slug":"twitter-ceo-give-a-shocking-surprise-to-shah-rukh-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे ट्विटर के सीईओ, आवाज लगाई 'दरवाजा खोलिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे ट्विटर के सीईओ, आवाज लगाई 'दरवाजा खोलिए'
Thu, 15 Nov 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बादशाह शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं विदेश में भी बहुत है। यह बात किसी से भी छिपी नहीं हैं कि किंग खान जहां भी जाते हैं, लोग उनकी अदाओं के दीवाने हो जाते हैं। वहीं इसका जीता जागता उदाहरण है ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे का उनके घर अचानक पहुंच जाना। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
बता दें कि जैक इन दिनों भारत में हैं। 14 नवंबर को वह अचानक शाहरुख के घर पहुंच जाते हैं। शाहरुख ने अपनी और जैक की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिनको फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में एसआरको और जैक योग करते हुए दिख रहे हैं। किंग खान यह भी कहते हैं कि अगर आपको मेरे आलस को लेकर कोई जानकारी दी गई है तो यह गलत है।
3 of 5
shahrukh khan
- फोटो : indian express
कहा जा रहा है कि, शाहरुख खान और ट्विटर के बॉस की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक मजेदार चैट के बाद शुरू हुई। ट्विटर के सीईओ ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान से पूछा कि क्या आप उठ गए हैं। शाहरुख इस सवाल का जवाब बड़े ही अतरंगी अंदाज में देते हैं। वह कहते हैं कि मैं उठ भी गया हूं और तैयार भी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
वहीं जैक ने भी ट्वीट किया है, जिसमें शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर की तस्वीर दिखाई दे रही है। जैक ने इन तस्वीरों के साथ लिखा है- ‘शाहरुख खान नॉक-नॉक' । वहीं आपको बता दें कि जैक ने शाहरुख खान से पहले पीएम मोदी से मुलाकात की। जैक ने मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan at Mannat
- फोटो : amar ujala
यह पहला मौका नहीं है, जब विदेश आया कोई बड़ा शख्स शाहरुख का मुरीद होकर उनसे मिलने उनके घर पहुंच गया हो। इससे पहले मेक्सिकन के प्रेसिंडेट, रूस के प्रेसिंडेट , कनाडा के पीएम भी जब भारत आए थे तो उन्होंने किंग खान से मुलाकात की थी। वहीं उबर, एप्पल और नेटफ्लिक्स के सीईओ जब भारत आए थे तब किंग खान से मुलाकात करने के बाद ही अपने देश लौटे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।