फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका vs प्रियंका: जानिए दोनों शादियों में क्या-क्या थीं कॉमन बातें, किस तरह बहाया पैसा?

Fri, 07 Dec 2018 11:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
deepika ranveer and priyanka nick royal marriage here 5 similarities
deepika, priyanka - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों शाही शादियों का ट्रेंड चल रहा है। दीपिका-रणवीर के बाद प्रियंका और निक की शादी ने गॉसिप के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी। दीपिका और प्रियंका दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं, जाहिर है शादी भी ऐसी होनी थी जिसकी सभी चर्चा करें। यहां गौर करने वाली बात ये हैं कि दोनों की शादियों में कई समानताएं रही हैं। चाहे वो सुरक्षा इंतजाम की बात हो या दो शादियों की। आगे की स्लाइड में देखिए दीपिका और प्रियंका की शादी से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातें।

deepika ranveer and priyanka nick royal marriage here 5 similarities
deepika, ranveer - फोटो : instagram

दो रीति-रिवाजों से शादी
दीपिका और रणवीर ने देश से हजारों किलोमीटर दूर इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी रचाई। 14 नवंबर को दीपवीर ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की और 15 नवंबर को उन्होंने दोबारा शादी की, जो कि सिंधी रीति रिवाज से हुई। दरअसल, कोंकणी रस्म दीपिका के परिवारवालों की ओर से निभाई गईं जबकि रणवीर सिंधी है इस वजह से उनकी ओर से सिंधी रस्मों के साथ शादी की गई। दीपिका की तरह ही प्रियंका ने भी दो बार शादी की। जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 दिसंबर को प्रियंका और निक जोनस ने क्रिश्चियन शादी की तो वहीं अगले दिन 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी की सभी रस्में निभाईं।



 

deepika ranveer and priyanka nick royal marriage here 5 similarities
deepika, ranveer - फोटो : social media

बेशकीमती ज्वैलरी
दीपिका ने शादी के बाद पहला रिसेप्शन अपने गृहनगर बंगलूरू में दिया। 21 नवंबर को हुए रिसेप्शन पार्टी में दीपिका ने अपनी मां की दी हुई गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। वहीं रणवीर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। रिसेप्शन में दीपिका ने जो नेकलेस पहना था उससे उनका एक अलग ही लुक सामने आ रहा था। उनके नेकलेस में 42 चमकते ग्रीन स्टोन्स जड़े थे। ग्रीन ईयररिंग्स और ग्रीन रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। दीपिका के लुक को सब्यसाची मुखर्जी और शालीना नथानी ने मिलकर पूरा किया था। ज्वैलरी के मामले में प्रियंका भी कहां पीछे रहने वाली थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका की सास ने अपने घर की दूसरी बहू को बेहद गॉर्जियस इयररिंग्स दिए। जिसकी कीमत 55.46 लाख रुपये है। इसमें 6.7 कैरेट के 170 स्टोन जड़े हुए हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer and priyanka nick royal marriage here 5 similarities
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram

एक दिन में खर्चे लाखों रुपये
दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में जिस रिजॉर्ट में शादी की, वहां के सभी 75 कमरे बुक किए थे। उन्होंने हर दिन के 24,75,000 रुपए रिजॉर्ट पर खर्च किए थे। हफ्तेभर के लिए उन्होंने करीब 1 करोड़ 73 लाख 25 हजार रुपए खर्च किए। रणवीर ने बारात ले जाने के लिए इटली में एक रॉयल विंटेज बोट ली थी। दूसरी ओर प्रियंका और निक की शाही शादी भले ही राजस्थान में हुई हो लेकिन उम्मेद भवन में एक दिन का खर्च दीपिका-रणवीर की शादी से ज्यादा था। उम्मेद भवन में एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आया। प्रियंका की शादी से पहले उनकी मां मधु चोपड़ा पहले ही जोधपुर पहुंची थीं और इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की। 




 

विज्ञापन
deepika ranveer and priyanka nick royal marriage here 5 similarities
priyanka wedding pictures - फोटो : instagram

डिजाइनर कपड़ों की चारों ओर चर्चा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई रिसेप्शन में रॉयल लुक में नजर आए। दोनों ने जो ड्रेसअप किया हुआ था उसमें दोनों बहुत सुंदर लग रहे थे। दीपिका ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजायन किया हुआ व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया कि दीपिका का आउटफिट कैसे बनाया गया। अलग-अलग डिजायनरों ने किस तरह से इस ड्रेस को बनाया है। वहीं इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे हैं। डिजायनर ने कहा है कि, हमने विशेष रूप में इस ड्रेस के लिए ज्वैलरी तैयार की है, जिसे डिजायन करने में हमको काफी समय लगा था। दूसरी ओर प्रियंका ने क्रिश्चियन वेडिंग के लिए व्हाइट गाउन पहना था, जिसे Ralph Lauren ने डिजाइन किया है। वहीं हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने लाल रंग का लहंगा पहना था। उनका यह खूबसूरत लहंगा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। सब्यसाची ने प्रियंका के इस जोड़े को लेकर यह भी बताया कि इसे बनाने के लिए कोलकाता के 110 कारीगरों ने काम किया है। इतना ही नहीं इस लहंगे को बनाने में पूरे 3720 घंटे लगे हैं।




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed