फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 4 वजहों से शादी को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं दीपिका रणवीर, शर्तें भी अनोखी

Tue, 13 Nov 2018 02:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer is more excited about these 4 reasons, the conditions are also unique
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने 6 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला किया है। दोनों की शादी बेहद ही खास अंदाज में होगी। रिपोर्ट की मानें तो दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। दोनों अपनी शादी की कई चीजों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। 
Deepika Ranveer is more excited about these 4 reasons, the conditions are also unique
bollywood - फोटो : self
यह एक बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग हैं। दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह पर फिल्मी तरह से शादी करना चाहते थे। इस आलीशान वेन्यू में कई हॉलीवुड सेलेब्स के प्रोग्राम हुए हैं। हाल ही में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में हुई थी। शादी के लिए रणवीर- दीपिका 10 नवंबर को इटली के लिए रवाना हो गए हैं। 
Deepika Ranveer is more excited about these 4 reasons, the conditions are also unique
bollywood - फोटो : self
रिपोर्ट के मुताबिक 13 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी होगी। जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शामिल होंगे। दोनों अपनी शादी के रीति रिवाजों को लेकर बेहद उत्साहित हैं । दीपिका कोंकणी मूल से हैं जबकि रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से हैं। दोनों की शादी 2 रीति-रिवाजों में होगी। बता दें कि 14 नवंबर को कोंकणी परंपरा में और 15 को सिंधी रीति रिवाज से शादी संपन्न होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer is more excited about these 4 reasons, the conditions are also unique
deepika padukone - फोटो : instagram
रिपोर्ट की मानें तो कोंकणी रीति रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी और सोने के आकर्षक आभूषण पहनेंगी। सिंधी रीति-रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका गुलाबी और पर्पल कलर का लहंगा पहनेंगी। रणवीर शादी में अपनी एंट्री को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट की मानें तो रणवीर की एंट्री बारात के साथ जबरदस्त तरीके से होगी। वह किसी कार या घोड़े पर बैठकर नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
Deepika Ranveer is more excited about these 4 reasons, the conditions are also unique
Deepika and Ranveer - फोटो : twitter
रणवीर अपने अनोखे अंदाज में सीप्लेन से एंट्री करेंगे। शादी की तस्वीरें लीक न हों इसके लिए खास तैयारी की गई है। इवेंट में सेलफोन्स लाने की अनुमति नहीं होगी। दोनों ने शादी के लिए वेडिंग फिल्म को हायर किया है। वेडिंग फिल्मर की टीम ने विराट कोहली और अनुष्का की शादी का जिम्मा उठाया था। यह टीम करण ग्रोवर, ईशा देओल -भारत तख्तानी, दिया मिर्जा की शादी भी करा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed