दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का तीसरा रिसेप्शन एक दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित किया गया। शादी की कई रस्मों से लेकर अभी तक अगर दीपिका और रणवीर के लुक पर नजर डालें तो पहली बार दोनों ने वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड कलर की ड्रेस पहनी थी तो वहीं रणवीर ब्लैक कलर के सूट में नजर आए। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, खेल और बिजनेस की दुनिया से तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही तस्वीरें....
अंबानी-रेखा से लेकर अमिताभ तक, देखिए 'दीपवीर' के मुंबई रिसेप्शन की INSIDE तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन साथ नजर आए। यही नहीं अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह ने इस वेडिंग पार्टी में जमकर डांस किया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीपिका और रणवीर की इस रिसेप्शन में जिस सेलिब्रिटी पर सबसे ज्यादा निगाहें थीं वो कटरीना कैफ थीं। दरअसल, रणबीर कपूर को लेकर दीपिका और कटरीना के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छी नहीं रही। कॉफी विद करण में पहुंचीं कटरीना ने कहा था कि वो दोनों की शादी में जाने के लिए उत्सुक हैं। शायद इसलिए जब कटरीना को रिसेप्शन का न्यौता मिला तो वो मना नहीं कर पाईं। पार्टी में कटरीना ने पर्ल व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी।
किंग खान शाहरुख भी दीपिका और रणवीर को शादी की बधाईयां देने पहुंचे। शाहरुख यहां अकेले ही दिखे, आमतौर पर वो गौरी के साथ ही फंक्शन अटेंड करते हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ ही अपनी डेब्यू फिल्म की थी।
A post shared by Meera D. Jamal (@picsrkmj) on
अनुष्का के नक्शे कदम पर दीपिका पादुकोण ने भी इटली में शादी रचाई। दोनों काफी अच्छी दोस्त भी हैं। ऐसे में अनुष्का का यहां पहुंचना तय था। अनुष्का पार्टी में अकेले ही दिखीं। उन्होंने लाइट पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी थी।