{"_id":"5c56a027bdec22094a2c7c0a","slug":"deepti-naval-birthday-special-relationship-with-farooq-sheikh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस पर छपीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें तो अंदर तक टूट गई थीं, हर बार मोहब्बत फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस पर छपीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें तो अंदर तक टूट गई थीं, हर बार मोहब्बत फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीप्ति नवल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीप्ति नवल आज यानी 3 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने तीन दशक के लंबे करियर में दीप्ति नवल ने ऐसी कई फिल्में दीं जो आज भी यादगार हैं। इनमें चश्मे बद्दूर, एक बार फिर, अनकही, बवंडर, लीला और फिराक जैसी कई फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा दीप्ति अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती हैं।
2 of 5
deepti naval
दीप्ति नवल का नाम एक्टर फारुख शेख के साथ भी जुड़ता रहा है। दीप्ति उस वक्त विवादों में घिर गई जब वो फिल्म चश्मे बद्दूर का इंटरव्यू दे रही थीं तो सोसाइटी के लोगों ने आपत्ति जताते हुए ये सब बंद करने लिए कहा।
3 of 5
Deepti Naval
अगले दिन दीप्ति ने अखबारों में खबर पड़ी कि वो सेक्स रैकेट चलाती हैं। उन्होंने उस वक्त मीडिया के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही थी। उस वक्त जहां वो हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गईं थीं वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepti Naval
कह सकते हैं कि सफलता के चरम पर पहुंचकर भी दीप्ति नवल की निजी जिंदगी में वीरानी ही रही। निर्देशक प्रकाश झा से उन्होंने शादी तो की, लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद दीप्ति की जिंदगी में अकेलापन छा गया था। हालांकि उनकी एक गोद ली हुई बेटी भी थी लेकिन अंदर से एक हमसफर की जो कमी खल रही थी वो दीप्ति नवल पर हावी हो रही थी, लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के बेटे विनोद पंडित आए। दीप्ति अब बेहद खुश थीं, ये सोचकर कि अब फिर से सबकुछ अच्छा होने वाला है। देखते ही देखते दीप्ति नवल और विनोद पंडित की सगाई भी हो गई और शादी की तारीखें निश्चित करने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Deepti Naval
किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। एक तरफ दीप्ति और अशोक की शादी तय हुई वहीं दूसरी ओर शादी से पहले ही विनोद पंडित चल बसे। वो कैंसर के मरीज थे। विनोद पंडित के गुजर जाने के बाद दीप्ति नवल की जिंदगी में जैसे फिर से अंधेरा छा गया। प्यार में दो-दो बार हार मिलने से दीप्ति टूट सी गईं थीं। दीप्ति ने विनोद पंडित की मौत के बाद फिर से शादी नहीं की और फिल्मों को ही अपनी जिंदगी बना लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।