दिग्गज अभिनेत्री दीप्ति नवल ने अपने फैंस से मदद मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्कूल की हिंदी टीचर की तस्वीर शेयर की है और एक पोस्ट लिखा है। दीप्ति के पोस्ट के बाद कई यूजर्स आए और हिंदी टीचर के बारे में ज्यादा जानकारी पूछने लगे।
इस दिग्गज अभिनेत्री ने शेयर की 'हिंदी मैम' की तस्वीर, पोस्ट लिखकर फैंस से मांगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी टीचर की तस्वीर के साथ दीप्ति ने लिखा कि 'सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, अमृतसर की अपनी हिंदी की टीचर मिस सुदेश शर्मा को खोज रही हूं। आप में से कोई उन्हें ढूंढने में मदद कर सकता है? मुझे इतना पता है कि उनका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। कुछ साल पहले उनकी बेटी से मेरी बात हुई थी।'
दीप्ति आगे लिखती हैं कि 'शादी के बाद वाला उनका नाम मैं नहीं जानती। अगर आपको कुछ भी पता चलता है तो मुझसे संपर्क करिए। मैं उनकी हर मदद के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं।' जब कुछ यूजर्स ने ज्यादा जानकारी मांगी तो दीप्ति ने सुदेश शर्मा के बारे में बताया कि वो साल 1966, 67, 68 के दौरान उनकी टीचर थीं। उनकी क्लासमेट ज्योति कक्कड़, नीरज मेहरा, मधु सदाना, दमन, पोमियो, किरण दुग्गल, नीता मेहरा और नंदिनी पुरी थीं। दीप्ति ने लिखा कि 'मुझे ऐसा पता चला है कि उन्होंने सेना के एक अधिकारी से शादी की है। अब उनकी एक बेटी शायद 'बहल' हैं।'
A post shared by Deepti Naval (@deepti.naval) on
दीप्ति की इस पोस्ट के बाद कई फैंस आगे आए जो उनकी मदद करना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मैं अभी अमृतसर में हूं। निश्चित रूप से मैं इस पर कुछ करूंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैं चंडीगढ़ में ही हूं। उनके बारे में थोड़ी और जानकारी दीजिए जिससे मैं कुछ कर सकूं।'
दीप्ति नवल हाल ही में वेब सीरीज 'पवन एंड पूजा' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ महेश मांजरेकर की मुख्य भूमिका है। इस शो में तीन अलग-अलग पीढ़ियों की जोड़ियों की कहानी दिखाई गई है। इन तीनों ही जोड़ियों का नाम पवन और पूजा होता है। इन्हीं में से एक जोड़ी का किरदार महेश मांजरेकर और दीप्ति नवल ने अदा किया है।
फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा शहनाज से शादी को लेकर सवाल, मिला ऐसा जवाब नहीं होगा यकीन